लाइफस्टाइलस्वास्थ्य

हेल्थ टिप्स – बेलपत्र के 5 स्वास्थ्य लाभ, जरूर जाने

वैसे तो कुदरत ने हमें कई सारे ऐसे पौधे दिए हैं जिन्हें हम वरदान भी कह सकते हैं इनमें से बेलपत्र भी ऐसा ही एक पेड़ है। बता दें कि बेल को कई सारे नामों से जाना जाता है जैसे बेलफल,बेलपत्र,बिल्व या बेलपत्थर। इसमें कई सारे पौषक तत्व बेलफल बेहद पौष्टिक और कई बीमारियों की अचूक औषधि भी है।आइए जानते हैं बेलपत्र के कुछ फायदों के बारे में।

read also,,भारत में 6GB RAM, 4 कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Poco M2, जानिए कीमत और फीचर्स

1 बुखार होने पर बेल की पत्तियों के काढ़े का सेवन लाभप्रद है। यदि मधुमक्खी, बर्र अथवा ततैया के काटने पर जलन होती है। ऐसी स्थिति में काटे गए स्थान पर बेलपत्र का रस लगाने से राहत मिलती है।

2  हृदय रोगियों के लिए भी बेलपत्र का प्रयोग बेहद फायदेमंद है। बेलपत्र का काढ़ा बनाकर पीने से हृदय मजबूत होता है और हार्ट अटैक का खतरा कम होता है। श्वास रोगियों के लिए भी यह अमृत के समान है। इन पत्तियों का रस पीने से श्वास रोग में काफी लाभ होता है।

3 शरीर में गर्मी बढ़ने पर या मुंह में गर्मी के कारण यदि छाले हो जाएं, तो बेल की पत्तियों को मुंह में रखकर चबाने से लाभ मिलता है और छाले समाप्त हो जाते हैं।

 बवासीर आजकल एक आम बीमारी हो गई है। खूनी बवासीर तो बहुत ही तकलीफ देने वाला रोग है। बेल की जड़ का गूदा पीसकर बराबर मात्रा में मिश्री मिलाकर उसका चूर्ण बना लें। इस चूर्ण को सुबह शाम ठंडे पानी के साथ लें। यदि पीड़ा अधिक है तो दिन में तीन बार लें। इससे बवासीर में फौरन लाभ मिलता है।

5 यदि किसी कारण से बेल की जड़ उपलब्ध न हो सके तो कच्चे बेलफल का गूदा, सौंफ और सौंठ मिलाकर उसका काढ़ा बना कर सेवन करना भी लाभदायक होगा। यह प्रयोग एक सप्ताह तक करें।

Related Articles

Back to top button