लाइफस्टाइल

आने वाली है गणेशोत्सव, ऐसे में गणपति बप्पा को प्रसन्न करने के लिए बनाए पान मोदक, जानें रेसिपी..

आने वाली 10 सितंबर से गणेशोत्सव की शुरूआत होने वाली है। ऐसे में भगवान को प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह का भोग लगाया जाता है। 10 दिन तक चलने वाले इस पर्व में गणपति बप्पा को तरह-तरह के भोग लगाए जाते हैं। सभी भोग में भगवान को प्रिय मोदक भी होते हैं। बाजार में मोदक कई प्रकार के मिलते हैं, लेकिन घर में बने प्रसाद का स्वाद अलग ही होता है। खाने में अलग और स्वादिष्ट। ऐसे में आज आपको बताने वाले हैं पान मोदक की रेसिपी। अगर आपको पान प्लेवर पसंद है, तो यकीन मानिए बप्पा का ये भोग आपको खूब पसंद आएगा।

पान मोदक बनाने की सामग्री

1 बड़ा मोदक

आधा कप कंडेंस्ड मिल्क

5 पान के पत्ते

4 चम्मच गुलकंद

1/4 कप कटे हुए काजू और बादाम

1 छोटा चम्मच घी

कैसे बनाएं पान मोदक

सबसे पहले पान के पत्तों और कंडेस्ड मिल्क को एक साथ पीस लें फिर धीमी आंच पर घी में नारियल को भूनें कम से कम 3 से 4 मिनट के लिए। अब इसमें पान मिक्चर को एड करें और अच्छे से चलाएं। गाढ़ा होने के बाद आंच बंद करें और ठंडा होने दें।

अब मेवा और गुलकंद को एक साथ मिक्स करें और स्टफिंग तैयार करें। हाथों पर घी लगाएं और मिश्रण को हाथ से रोटी की तरह फ्लैट करें। ध्यान दें कि ये थोड़ी मोटी हो। अब रोटी पर गुलकंद डालें और गोल आकार दें। अब मोदक मोल्ड में डालें और प्लेट में रखें। भोग लगने के लिए पान मोदक तैयार हैं।

Related Articles

Back to top button