फिर बढ़े पेट्रोल डीजल के दाम, 109 के हुवा पार, आम आदमी का जीना हुवा मुहाल

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज फिर बढ़ोत्तरी कर दी गई है. पिछले कुछ दिनों में ये चौथी बार है जब पेट्रोल और डीजल दामों में बढ़ोत्तरी गई है. इन बढ़े हुए दामों के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 103.54 रुपये की दर से बिक रहा है. वहीं इन बढ़े हुए दामों के बाद मुंबई में पेट्रोल 109.54 रुपये प्रति लीटर हो गया है. सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर 30 पैसे की बढ़ोत्तरी की है.
बता दें कि कल ही सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर 25 पैसे की बढ़ोत्तरी की थी. इन बढ़ी हुई कीमतों के बाद दिल्ली में पेट्रोल का दाम 103.24 रुपये जबकि डीजल का दाम 91.77 रुपये प्रति लीटर हो गई थी. मुंबई में पेट्रोल की कीमत 109.25 रुपये व डीजल की कीमत 99.55 रुपये प्रति लीटर था. लेकिन अब ये बढ़कर 109.54 रुपये हो गया है.
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर Rs 104.23 की दर से बिक रहा है. वहीं डीजल का दाम 94.88 रुपये लीटर से बढ़कर 95.23 रुपये हो गया है. इसके अलावा चेन्नई में भी पेट्रोल 100.75 रुपये प्रति लीटर से बढकर 101.01 हो गया है.
वहीं इसके अलावा अपने शहर में पेट्रोल-डीजल प्राइज जानने के लिए आप एसएमएस सर्विस का भी उपयोग कर सकते हैं. इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. हर शहर का कोड अलग-अलग है. यह आईओसीएल की वेबसाइट पर उपलब्ध है.
ऐसे जाने अपने शहर का दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं. इंडियन ऑयल IOC आपको सुविधा देता है कि आप अपने मोबाइल में RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजें. आपके मोबाइल पर तुरंत आपके शहर में पेट्रोल और डीजल का रेट आ जाएगा. हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको IOC आपको अपनी वेबसाइट पर देता है

