Eid Ul Adha 2021 : बकरीद के खास मौके पर बनाएं ये रेसिपी, त्योहार का मजा हो जाएगा डबल

Bakrid 2021 Recipes त्योहारों का नजदीक हैं ऐसे में कुछ ख़ास बनाना तो बनता है इस बकरीद में हम आपके लिए लेकर आये हैं कुछ स्पेशल व्यंजन बकरीद के मौके पर कुछ ट्रेडिशनल डिशेज़ का स्वाद आपको लगभग हर घर में चखने को मिल जाएगा तो क्यों न आप इन्हीं ट्रेडिशनल डिशेज़ को थोड़ा ट्विस्ट देकर और मजेदार बनाएं। आइए फिर जानते हंए इसकी फटाफट रेसिपी।
मौका हो बकरीद का और घर में बिरयानी, कबाब न बने ऐसा हो सकता है क्या…लेकिन ज्यादातर घरों में आपको कबाब और बिरयानी का एक जैसा ही स्वाद चखने को मिलता है तो अगर आप मेहमानों को यही ट्रेडिशनल डिश कुछ अलग अंदाज और स्वाद के साथ सर्व करना चाहते हैं तो एक बार यहां दी गई रेसिपी पर डालें नजर…जिसे खाने के बाद यकीन मानिए हर कोई हो जाएगा आपकी कुकिंग का फैन।
दही वॉलनट कबाब –
सामग्री
दही- 1 कप, भुने प्याज का पेस्ट- 1 टीस्पून, कैलिफोर्निया वॉलनट पेस्ट (अखरोट को पानी के साथ पीसकर पेस्ट बना लें)- 1 टीस्पून, कद्दूकस किया पनीर- 3 टीस्पून, कद्दूकस किया चीज़- 2 टीस्पून, कटी हरी धनिया- 1/2 टीस्पून, पुदीना पत्ती- 1/2 टीस्पून, हरी मिर्च- 1-2 कटी हुई, भुना जीरा और सौंफ- 1/2 टीस्पून, कटा अदरक- 1/2 टीस्पून, नमक- स्वादानुसार
Read also – Eid ul adha Special Recipe 2021: इस बकरीद पर बनाएं किमामी सेवइयां, मेहमान हो जाएंगे खुश, बनाने का तरीका भी बेहद आसान…
विधि –
सारी चीज़ों को एक साथ मिलाकर इसका पेस्ट बना लें और इसे फ्रीज में कम से कम आधे घंटे के लिए रख दें।
वॉलनट क्रस्ट बनाने के लिए, अखरोट को दरदरा पीस लें और किसी बर्तन में रख दें।
फ्रिज से दही कबाब का मिक्सचर निकालें और इसे कबाब का शेप देकर वॉलनट क्रश में डालें जिससे अखरोट इसपर पूरी तरह से चिपक जाए।
Read also – अगर आप भी हैं राम लड्डू खाने के शौकीन तो घर पर इस तरह बनाएं, स्वादिष्ट लड्डू और मजा लें मानसून का
अब इन कबाब को घी में सुनहरा होने तक फ्राई कर लें
चटनी या हॉट सॉस के साथ सर्व करें।





