लाइफस्टाइल

लू से बचने के लिए गर्मी में रोज पिएं आम पन्ना, कई मौसमी बीमारियां रहेंगी दूर

गर्मियों में आम पन्ना पीना न सिर्फ आपको गर्मियों से बचाता है बल्कि इसे रोजाना पीने से आपको लू का खतरा भी कम रहता है। आज हम आपको आम पन्ना बनाने का देसी तरीका बता रहे हैं-

सामग्री :

कच्चे आम 4
चीनी 150 ग्राम
पुदीने की पत्तियां 12-15, बारीक काट लें
भुना जीरा पाउडर 2 बड़ा चम्मच
काला नमक 1 बड़ा चम्मच

READ ALSO – पपीते को चेहरे और बालों के लिए कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं आइए जानें

काली मिर्च पाउडर आधा छोटा चम्मच
स्वादानुसार नमक
पानी 4+2 गिलास
प्रेशर कुकर

विधि :

-आम पना को दो विधि से बनाया जा सकता है।

READ ALSO – कोरोना से बचने के लिए ऐसे बनाएं नींबू पानी

  1. पहली विधि में आम को भूनना होता है। – इसके लिए 4-5 कंडे/उपलों को आग लगाकर दहका लें।
  2. जब आग दहक जाए तो इसकी आग में आम डालकल अच्छी तरह भून लें।
  3. जब आम का ऊपरी छिलका जल जाए तो आग से निकाल कर ठंडा कर लें।
  4. अगर भूनने की व्यवस्था नहीं है तो आम को उबाल सकते हैं। (घर पर ऐसे बनाएं आम पना सिरप, विधि है बहुत आसान
  5. इसके लिए प्रेशर में आम और 2 गिलास पानी डालकर मीडियम आंच में रखकर 4 सीटी लगा लें।

READ ALSO – Summer Special : शरीर में पानी की कमी को दूर करेंगे ये 3 फल, गर्मियों में बनी रहेगी सेहत

  1. कुकर का प्रेशर खत्म होने के बाद आम को निकाल ठंडा होने दें। (ये है कच्चे आम और चावल का सलाद, जाने बनाने की विधि)
  2. इसके बाद भुने हुए या उबले हुए आमों के छिलके उतार कर एक बड़े बर्तन या बाउल में इनका गूदा निकाल लें।
  3. गूदा निकालकर गुठली अलग कर दें। (जानिए आसान स्टेप्स में मैंगो लस्सी बनाने की रेसिपी
  4. अब गूदों में 4 गिलास पानी, चीनी, स्वादानुसार नमक, काला नमक, काली मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर डालकर अच्छी तरह घोल लें।

READ ALSO – खाली पेट कच्‍चा लहसुन खाने से दूर हो सकती हैं गंभीर बीमारियां

  1. इसके बाद इसमें पुदीने की पत्तियां डालकर फिर से घोल लें।
  2. तैयार है आम पना। इसे पीएं और पिलाएं। (मिलेगा आम का मजेदार स्वाद, शेक या मैंगो रबड़ी क्या बनाएंगे आप?
  3. तैयार आम पना को 2-3 दिन तक फ्रिज में या ठंडी जगह पर रख सकते हैं।
  4. चटखारापन लाने के लिए आप चाहें तो इसमें थोड़ा-सा चाट मसाला भी डाल सकते हैं।

Related Articles

Back to top button