लाइफस्टाइल

क्या आपको भी लगता है काली चाय पीना सेहत के लिए फायदेमंद हैं, यहां जानें वजह..

चाय महज नींद भगाने या ताजगी लाने के लिए ही नहीं है बल्कि अगर चाय को सही तरीके से पिया जाए तो उसके कई हेल्थ बेनिफिट्स भी हैं। चाय को बगैर दूध मिलाए (ब्लैक टी) पीने पर उसमें मौजूद फायटोकेमिकल्स, एंटीऑक्सीडेंट्स, फ्लोराइड्स, टेनिन्स जैसे तत्व हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं।

कोशिश करें कि इसमें शक्कर न मिलाएं या कम मिलाएं। यह हृदय की बीमारी, दस्त, पाचन समस्याओं, उच्च रक्तचाप, टाइप 2 मधुमेह और अस्थमा बीमारियों से लड़ने में भी मदद करती है। चलिए जानते हैं इसके फायदे।

1. हृदय के लिए फायदेमंद

जी हाँ ब्लैक टी आपके दिल के लिए बेहद फायदेमंद है। रोजाना एक कप ब्लैक टी पीना दिल की सेहत को बनाए रखने में आपकी मदद करेगा। इसमें मौजूद फ्लेवेनॉयड्स एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। इसके अलावा ब्लैक टी का प्रयोग हृदय की धमनियों को स्वस्थ रखने में मदद करती है और रक्त के जमने की प्रक्रिया को भी कम करने में सहायक है। एक ताजा शोध में यह बात सामने आया है कि ब्लैक टी में प्रचुरता से पाया जाने वाला एक प्रकार का फलेवनॉयड, क्व र्सटीन, धमनियों को ऑक्सीकरण से होने वाले नुकसान से बचाता है। साथ ही यह हृदयवाहिका से संबंधित बीमारियों की संभावना को भी कम करता है।

2. ओवेरियन कैंसर से बचाये

एक शोध में पता चला है कि ब्लैक टी शरीर में कैंसर कोशि‍काओं को खत्म करने में मदद करता है, खास कर ओवेरियन कैंसर। इस समय महिलाओं में ओवेरियन कैंसर तेज़ी से फ़ैल रहा है। जो बीमारी 40 के पार उम्र कि महिलाओं में होता थी आज वह 25 से 30 की उम्र की महिलाओं में देखने को मिल रही है। उसी शोध में यह भी पता चला है कि जो महिलाएं दिन में दो कप से ज्यादा ब्लैक टी पीती हैं उनमें ओवेरियन कैंसर का खतरा ना के बराबर देखने को मिला है।

3. मधुमेह से बचाये

इस चाय में दूध और चीनी नहीं होती है इसलिए मधुमेह के रोगी इसे बिना डरे पी सकते हैं। रोजाना ब्लैक टी के सेवन से डायबिटीज यानि मधुमेह होने की संभावना कम हो जाती है। इसके सेवन से ब्लड सर्कुलेशन सिस्टम से जुड़े तमाम रोग तथा टाइप 2 मधुमेह का भी खतरा बेहद कम हो जाता है।

4. इम्युनिटी बढाती है

ब्लैक टी पीने से आपके शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को संक्रमण से लड़ने में बहुत मदद मिलती है। सर्दी-जुखाम जैसी आम बीमारियां ब्लैक टी पीने से एक दम गायब हो जाती हैं। ब्लैक टी में एल्काइलेमाइन एंटीजेंस पाये जाते हैं जो हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करती हैं। इसके साथ ही इसमें टेनिन्स भी पाए जाते हैं, जो वायरस से लड़ने की हमारी क्षमता को बढ़ाते हैं और हमें इंफ्लून्जा, पेट की गड़बड़ी और रोजमर्रा की जिंदगी में वायरस के कारण होने वाले बीमारियों से बचाने का काम करते हैं।

5. हड्डियों को बनाये मजबूत

ब्लैक टी में पाये जाने वाले तत्वों के कारण यह हड्डियों को मजबूत बनाती है। हड्डियों को मजबूत बनाने और अर्थराइटिस के खतरे को कम करने में ब्लैक टी काफी मदद करती है। ऐसा इसमें पाये जाने वाले फिटोकेमिकल्स के कारण होता है। तो अगर आप 30 की उम्र को पार कर चुके हैं तो ब्लैक टी रोज़ पीएं। इससे बोन डेंसिटी, ऑस्टियोपोरोसिस, और फ्रैक्चर का खतरा कम करने के लिए काफी मदद मिलती है।

6. पार्किंसंस से बचती है

पार्किंसंस जैसी बिमारी ज्यादातर तनाव, अस्वास्थ्य जीवन शैली, और जीन के कारण होती है। ब्लैक टी में मानसिक शांति पहुंचाने वाले गुण होते ये न सिर्फ यह आपको दिन भर की थकान से राहत दिलाने में मदद करती है, बल्कि एक शोध में यह भी प्रमाण‍ित हुआ है कि ब्लैक टी में पाया जाने वाला एमीनो एसिड एल-थ‍ियानाइन आपको आराम पहुंचाता है और साथ ही एकाग्रता में भी इजाफा करता है। इसका नियमित और संतुलित सेवन तनाव पैदा करने वाले हॉर्मोन कार्टिसोल के स्तर में भी गिरावट लाती है।

7. स्वस्थ पाचन तंत्र

अगर आप पेट की समस्या से परेशान हैं तो ब्लैक टी आपके लिए काफी फायदेमंद होती हैं। इसमें टेनिन के गुण पाएं जाते हैं जो पाचन शक्ति को दुरस्त रखने में मदद करते हैं। इससे दस्त व गैस इत्यादि पेट से जुड़ी समस्या से छुटकारा मिलता हैं। दिनभर में एक कप का सेवन करने से आंत्र आंदोलन और पाचन तंत्र में सुधार आता है। ब्‍लैक टी से पाचन क्रिया तो मजबूत होती ही है साथ ही यह टेनिन्स आमाशय और आंतों की बीमारियों पर उपचारात्मक प्रभाव भी डालता है। इसलिए ब्‍लैक टी का इस्‍तेमाल नियमित रूप से कर

8. कोलेस्ट्रॉल को कम करता है

ब्लैक टी का नित्य सेवन आपके कोलेस्ट्रॉल स्तर को नियंत्रित रखता है। जिसकी वजह से खुद ब खुद कई बीमारियों से बच जाते हैं। शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल पाए जाते हैं पहला खराब कोलेस्ट्रॉल और दूसरा अच्छा कोलेस्ट्रॉल। कई बार गलत खान पान से या ज्यादा टला भुना खाने से शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है जिससे ब्लड प्रेशर, स्ट्रोक, इस्केमिक अटैक का खतरा बढ़ जाता है। ब्लैक टी में एंटी हाइपरकोलेस्ट्रोलेमल पाया जाता है जिससे 11.1% तक एलडीएल कोलेस्ट्रॉल कम होजाता है।

Related Articles

Back to top button