छत्तीसगढ़

बजरंग दल के दो गुट आपस में ही भिड़े, मामले में अभी तक कोई कार्यवाही नहीं


दुर्ग। दुर्ग में उस वक्त तनाव की स्थिति बन गयी, जब बजरंग दल के दो गुट आपस में ही लड़ने लग गए। दोनों ही गुट के लोग अपने-अपने पक्षों की बातें लेकर थाने पहुंचे थे, लेकिन विवाद ऐसा बढ़ा कि एक पक्ष ने रिवाल्वर तो दूसरे ने हॉकी डंडे निकाल लिए। जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। घटना के बाद पुलिस ने किसी तरह से माहौल को शांत कराया। वहीं पिस्टल निकाल रहे युवक के हाथ से हथियार को छिना। इस मामले में अभी तक किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं हुई है। घटना अंजोरा चौकी का है।

read also- बेटे ने शव को घर के अंदर दफनाया , मरने से पहले माँ ने कही ये बात , जाने पूरा मामला

पुलिस का कहना है बरामद किए गए रिवाल्वर की जांच की जा रही है। उसके बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। इधर दुर्ग बजरंग दल के सह संयोजक रामलोचन तिवारी का कहना है कि डेढ़ साल पहले एक मामला हुआ था, जिस पर उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है उसी पर आपत्ति दर्ज करने में अंजोरा थाना पहुंचा, तो थाना परिसर में उन्हें मारने का प्रयास किया गया। वहीं दूसरे पक्ष के बजरंग दल के प्रांत संयोजक रतन यादव ने कहा कि वो सभी महिला को न्याय दिलाने के लिए थाने पहुंचे थे। किसी तरह के हथियार का प्रयोग नहीं किया गया।



Related Articles

Back to top button