भूलकर भी न करें मूली के साथ इन चीजों का सेवन वरना हो सकते हैं इतने नुकसान

सर्दियों में मूली को कई तरीके से खाया जाता है। इसे पराठे, सब्जी, अचार या फिर सलाद के रूप में शामिल किया जाता है। मूली भले ही आपको मामूली सब्जी लगे। लेकिन यह है औषधिय गुणों से भरपूर है। रोजाना खाली पेट एक मूली का सेवन करने से आपकी किडनी, लंग्स आदि हेल्दी तो रहेंगे इसके साथ ही कई खतरनाक बीमारियों से बचेंगे। इसे बेहतरीन फायदे जानकर हर कोई किसी न किसी रूप में इसका सेवन करते हैं। लेकिन यह भूल जाते हैं कि कुछ ऐसी खाद्यपदार्थ होते हैं जिनके साथ मूली का सेवन करना सेहत के लिए खतरनाक होता है।
आयुर्वेद के अनुसार कई ऐसी चीजें है जिनका सेवन कुछ चीजों के साथ खाने की मनाही है। इन्हीं में से एक है मूली। आमतौर पर मूली का सेवन कई तरीकों से करने के कारण इसे हम हर चीज के साथ खा लेते हैं जो हमे बीमार करते हैं। जानिए कुछ ऐसी चीजों के बारे में जिसके साथ मूली का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।
आयुर्वेद के अनुसार जिस तरह दूध का सेवन नमकीन और खट्टी चीजों के साथ नहीं करना चाहिए। उसी तरह मूली का सेवन करने के तुरंत बाद दूध नहीं पीना चाहिए। ऐसा करने से दूध जहरीला हो सकता है और चर्म रोग होने की आशंका रहती है। इसके साथ ही मूली आपके अंदरूनी हिस्से को गर्म कर देती है जबकि दूध ठंडा होता है, जिसके कारण आपके पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ता है।
मूली के साथ संतरा का सेवन भी सेहत को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा सकता है। माना जाता है कि इन दोनों का मेल आपके लिए जहर की तरह काम करता है। यह न सिर्फ आपको पेट की समस्या का मरीज बना देगा बल्कि कई अन्य बीमारियों को दावत भी दे सकता है।
खीरा का सेवन भी अधिकतर लोग सलाद के रूप में करते हैं, जिसके कारण इसे मूली के साथ आराम से मिला लेते हैं। लेकिन ऐसा करना सेहत के लिए अच्छा नहीं है। क्योंकि खीरे में एस्कॉर्बेट होता है जो विटामिन सी को सोखने का काम करता है।
अगर आप किसी भी तरह से मूली और करेले का सेवन एक साथ कर रहे हैं तो सावधान हो जाएं। दरअसल इन दोनों में पाए जाने वाले प्राकृतिक तत्व आपस में रिएक्शन करके शरीर पर बुरा असर डालते हैं, जिसके कारण आपको सिर्फ सांस लेने में तकलीफ ही नहीं होती है बल्कि यह दिल के लिए भी घातक है।




