इस साल कब मनाई जाएगी दिवाली? नोट करें डेट और जानें पूजा का शुभ मुहूर्त… |

Diwali 2023 हिंदू धर्म में दिवाली सबसे बड़ा पर्व होता है और इसे बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है. दिवाली यानि दीपावली का पर्व भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और सबसे बड़ी खासियत है कि केवल हिंदू ही नहीं, बल्कि अन्य समुदाय के लोग भी दिवाली का त्योहार मनाते हैं.
दीपों का यह पर्व चारों तरफ खुशियां लेकर आता है और हर्षोल्लास के साथ इसे मनाया जाता है. कहते हैं कि दिवाली के दिन मां लक्ष्मी धरती पर भ्रमण करती हैं और इस दिन उनकी पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि और खुशियां आती हैं. लेकिन इस साल दिवाली की डेट को लेकर लोगों के बीच कंफ्यूजन बना हुआ है. तो आइए जानते हैं कि आखिर कब है दिवाली का त्योहार और जानें लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त.
read more- CG News: भाजपा सांसद रवि किशन आज बिलासपुर दौरे पर, बोले छत्तीसगढ़िया सबसे बढ़िया…
दिवाली 2023 कब है?
हर साल कार्तिक माह की अमावस्या तिथि के दिन दिवाली का त्योहार मनाया जाता है. पंचांग के अनुसार इस साल कार्तिक माह की अमावस्या तिथि 12 नवंबर 2023 को दोपहर 2 बजकर 44 मिनट पर शुरू होगी और 13 नवंबर को दोपहर 2 बजकर 56 मिनट पर समाप्त होगी. ऐसे में उदयातिथि के अनुसार इस साल दिवाली का पर्व 12 नवंबर 2023, रविवार के दिन मनाया जाएगा.
दिवाली पर लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त
दिवाली के दिन मां लक्ष्मी का पूजन प्रदोष काल में किया जाता है. पंचांग के अनुसार 12 नवंबर को लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 39 मिनट से शाम 7 बजकर 35 मिनट तक रहेगा. इसके अलावा दूसरा शुभ मुहूर्त 12 नवंबर को रात 11 नवंबर 39 मिनट से लेकर देर रात 12 बजकर 32 मिनट तक रहेगा.
दिवाली पर मां लक्ष्मी की पूजा का महत्व
दिवाली के दिन भगवान गणेश के साथ ही मां लक्ष्मी का भी पूजन किया जाता है. मार्केंडेय पुराण के अनुसार एक समय धरती पर केवल अंधेरा था और प्रकाश की आवश्यकता थी. उस समय तेज प्रकाश के साथ कमल के फूल पर बैठी हुई मां लक्ष्मी प्रकट हुईं. कहते हैं कि तभी से इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने की परंपरा है. कहते हैं कि दिवाली के दिन यदि विधि-विधान के साथ मां लक्ष्मी का पूजन किया जाए तो कभी धन से जुड़ी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता. दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजा और करने से जीवन में आ रही निगेटिविटी भी दूर होती है.



