लाइफस्टाइल

देवउठनी एकादशी पर बनाएं रंगोली, और पाएं विशेष लाभ… |


Dev Uthani Ekadashi : एकादशी को लेकर ऐसी मान्यता है कि चतुर्मास में भगवान क्षीर सागर में सोते हैं और इस दिन भगवान विष्णु निद्रा से उठ जाते हैं. ऐसा माना जाता है कि तभी देवउठनी एकादशी के बाद शुभ कार्य आरंभ हो जाते हैं. इस दौरान शादी, सगाई समेत सभी मांगलिक कार्य की शुरुआत होती है. 

देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की अराधना की जाती है और दिनभर व्रत कर अगले दिन व्रत का पारण किया जाता है. व्रत के दौरान अन्न ग्रहण करना वर्जित माना जाता है. हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी का विशेष महत्व है और इस दिन दान करना बेहद महत्वपूर्ण माना गया है. इस दिन अन्न का दान शुभ माना जाता है. देवउठनी एकादशी में रंगोली बनाने का विशेष महत्व है. इस खास मौके पर हर दिशा में अलग अलग प्रकार की रंगोली बनाने का विधान है.

read more- CG News: शोरूम से नई स्कूटी लेकर ग्राहक फरार…

उत्तर दिशा

उत्तर दिशा में रंगोली बनाने के लिए पीले, हरे और नीले रंग का इस्तेमाल करें. उत्तर दिशा को कुबेर का क्षेत्र माना गया है. इस दिशा में अगर आप लहरिया या लहरदार रंगोली बनाती है, तो इससे धन आपकी ओर आकर्षित होता है. इसके अलावा उन्नित के भी नए अवसर प्राप्त होते हैं.

दक्षिण दिशा

इस दिशा में आयताकार रंगोली का डिज़ाइन बनाएं और खासतौर से नीले रंग के इस्तेमाल से बचें. इस दिशा में नीले रंग के अलावा आप किसी भी रंग का प्रयोग कर सकते हैं. इससे मान सम्मान और आत्मविश्वास बढ़ता है और जीवन में सुख समृद्धि का भी योग बनता है. दक्षिण दिशा में लहरिया रंगोली को बनाने से बचें. 

पश्चिम दिशा

यहां पर रंगोली बनाने के निए आप सफेद ओर सुनहरे रंग का इस्तेमाल कर सकते हैं. इस दिशा में आप काले रंग का प्रयोग करने से बचें. इसके अलावा आप लाल, पीले और हर रंग को भी रंगोली बनाने में प्रयोग कर सकते हैं. अगर आप गोलाकार और आयातकार रंगोली इस दिशा में बनाते हैं, तो इससे आपके व्यवसाय में तरक्की के रास्ते खुल जाते हैं.

पूर्वी दिशा

इस दिशा में अंडाकार रंगोली को बना दें, जिसमें आप नीला, गुलाबी, हरा और जामुनी रंग इस्तेमाल कर सकते है. जो घर में सुख शांति बनाता है और पारिवारिक एकता का संकेत देता है. इससे मान सम्मान में भी बढ़ोतरी होती है.



Related Articles

Back to top button