अंडे खाने के आदत में करे बदलाव, हो सकता है नुकसान, जाने किस तरह खाना हो सकता है फायदेमंद

नई दिल्ली: ज्यादातर लोग ब्रेकफास्ट में अंडे (Egg) या इससे बनी चीजें खाना पसंद करते हैं, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि आप अंडे का पीला भाग (Egg Yolk) छोड़ देते हैं और सिर्फ सफेद वाला हिस्सा खाते हैं. एक्स्ट्रा फैट से बचने के लिए आप ऐसा करते हैं, लेकिन ये आपको फायदा नहीं नुकसान पहुंचाता है. अंडे (Egg) का सिर्फ सफेद वाला हिस्सा खाने से आपको हेल्दी फैट्स और A, D, E, K से लेकर 6 अलग-अलग तरह के विटामिन B का फायदा नहीं मिल पाता.
Read also:- बिग-ब्रेकिंग: 2016 बैच के इस IAS अफसर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, देखिये कहां मिली पोस्टिंग
पोषक तत्वों की कमी
इसके अलावा अंडे के पीले वाले हिस्से Egg Yolks में Choline नाम के पोषक तत्व की भरपूर मात्रा होती है. चिकन, मछली, आलू और चावल जैसी चीजों में भी ये पाया जाता है. एक पूरी तरह बॉयल किया हुआ अंडा पोषक तत्वों का प्रमुख सोर्स है. Egg Yolk में आयरन और जिंक की भी भरपूर मात्रा होती है.
Read also:- मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा: स्कूलों के साथ-साथ अब आश्रम-छात्रावास भी खुलेंगे
इम्यून सिस्टम के लिए
अंडे (Egg) प्रोटीन का सबसे अच्छा सोर्स हैं. इनमें एंटीऑक्सिडेंट्स, जरूरी मिनरल्स, एमिनो एसिड्स, विटामिन डी और बी 12 की भरपूर मात्रा होती है.
कई स्टडीज के मुताबिक, अंडे खाने से आपकी एनर्जी बढ़ती है और इम्यून सिस्टम मजबूत होता है. इससे इंफ्लामेशन कम होता है. आंखों को सुरक्षित रखने के साथ स्किन और बालों के लिए भी ये फायदेमंद है.
डायट्री कोलेस्ट्रॉल की मात्रा
कई लोग जिनका कोलेस्ट्रॉल लेवल हाई रहता है, वो अंडे का पीले वाला हिस्सा खाने से परहेज करते हैं क्योंकि, इनमें डायट्री कोलेस्ट्रॉल की ज्यादा मात्रा होती है. एक अंडे में 187 मिलिग्राम कोलेस्ट्रॉल होता है. लेकिन हाल में की गई स्डटीज में डायट्री कोलेस्ट्रॉल और ब्लड कोलेस्ट्रॉल के बीच कोई लिंक सामने नहीं आया है.
वहीं न्यूट्रिशनिस्ट्स के मुताबिक, खाने की ऐसी चीजें जिनमें सैचुरेटेड फैट ज्यादा होता है जैसे कि आइसक्रीम, रेड मीट और पेस्ट्री ये आपके ब्लड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाती हैं. इनको लेकर आपको चिंतित होना चाहिए न कि अंडे के पीले वाले हिस्से को लेकर.




