लाइफस्टाइल

दही चटनी बनाने का सबसे बेहतरीन रेसिपी

आपने नारियल की चटनी तो कई बार बनाकर खाई होगी। लेकिन शायद ही आपने कभी इसमें दही मिलाकर बनाया होगा। ऐसे में आज हम आपको नारियल और दही की चटनी रेसिपी बताने जा रहे हैं। जो खाने में काफी टेस्टी होती है। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

सामग्री –

नारियल (कद्दूकस किया हुआ) – 1/2 कप
भुनी हुई चने की दाल – 4 बड़े चम्मच
दही – 4 बड़े चम्मच
अदरक – 1/2 इंच
हरी मिर्च – 2
करी पत्ता – 10-12
तेल – जरूरत के अनुसार
पानी – जरूरत
राई – 1 चम्मच
हींग – 1 चुटकी
नमक – स्वदानुसार के अनुसार

READ ALSO –जानिए नींबू से मिलने बाले बेहतरीन फायदे

जानें बूंदी का रायता बनाने का तरीका विधि –

इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में दही को अच्छी तरह से फेंटें।

  • फिर अब ग्राइंडर जार में नारियल, चना दाल, अदरक, हरी मिर्च, नमक और पानी डालकर पेस्ट तैयार कर लें।
  • इसके बाद चटनी को दही में मिलाकर अच्छे से फेंट लें।
  • फिर मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गर्म करके इसमें राई, करी पत्ता और हींग डालकर हल्का भूनें।
  • अब तड़के के भुनने के बाद इसे चटनी के ऊपर डालें।
  • आपकी नारियल

-दही की चटनी तैयार है।

Related Articles

Back to top button