छाछ और पुदीने का गर्मी में सेवन से होते है ये फायदे.. |

गर्मियां आ गई हैं, ऐसे में लोगों पिने के लिए कुछ ठन्डे की तलाश में रहते है, हम कई तरह के कोल ड्रिंक्स का सेवन करते है। लेकिन अगर ऐसे में ठंडा के हेल्दी पीने को मिले तो ये स्वस्थ के लिए और भी अच्छा होता होता है। ऐसे में कुछ लोग दूध, दही और छाछ पीना शुरू कर देते है। और इसलिए आज हम आपको छाछ पीने के ऐसे तरीके के बारे में बताएंगे, जो कि आंतों के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है।
गर्मियों में अक्सर लोग छाछ पीना पसंद करते हैं। छाछ, एक ऐसी चीज है जो कि आपके पेट का मेटाबोलिक रेट बढ़ाने और इसकी क्लीनजिंग में मददगार है। साथ ही ये कब्ज जैसी समस्याओं को भी दूर करने में मददगार है। लेकिन, आज हम आपको पुदीना छाछ के बारे में बताएंगे जिसे बनाना बेहद आसान है और इसे पीने से आंतों के काम काज को तेज करने में मदद मिल सकती है। तो, आइए जानते हैं पुदीना छाछ की रेसिपी और इसके फायदे।
पुदीने की पत्तियों को मुख्य रूप से चटनी बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। इसकी चटपटी चटनी खाने के स्वाद को दोगुना कर देती है। पुदीना मुख्य आहार तो नहीं है लेकिन इसकी मौजूदगी से खाने का स्वाद बढ़ जाता है। इसके अलावा पुदीने की पत्ती औषधीय गुणों से भरपूर होती है।
पुदीना छाछ की रेसिपी बेहद की आसान है। इसके लिए आपको करना ये है कि पुदीने की पत्तियों को पीस लेना है और फिर इसे छाछ में मिलाना है। ऊपर से थोड़ा सा काला नमक मिलाएं और इस छाछ को पिएं। ये छाछ आपके पेट के काम काज तेज करने और इसकी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करेगा। कैसे जानते हैं।
read also – सेहत के लिए असरदार है गन्ने का रस, जानें गर्मियों से कैसे बचाता है आपको
पुदीना छाछ पीने के फायदे-
1.पुदीना छाछ पीने से पेट ठंडा रहता है और आपका पाचन क्रिया भी सही होता है। ये पेट का मेटाबोलिक रेट बढ़ाता है और डायजेस्टिव एंजाइम्स को बढ़ावा देता है। इसके अलावा ये पित्त बैलेंस करता है, जिससे पेट की समस्याएं दूर होती हैं।
2. एसिडिटी में भी पुदीना छाछ पीना कई प्रकार से फायदेमंद है। ये पेट की कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है और इसके बाइल जूस प्रोडक्शन में कमी लाता है। इस तरह ये पहले तो एसिड प्रोडक्शन को कम करता है और अगर ये दिक्कत होती है तो, इसे कम करने में मददगार है।
3. आंतों की सफाई में मददगार पुदीना छाछ पीने से आपको आंतों की सफाई में मदद मिल सकती है। ये आपके आंतों को साफ करने के साथ, इसे अंदर से डिटॉक्स करने में मददगार है। ये आंतों में जमा गंदगी को शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है जिससे इसका काम काज बेहतर होता है और खाना पचाना आसान हो जाता है।
4. हाई बीपी में पुदीना छाछ पीना कई प्रकार से फायदेमंद है। दरअसल, पुदीना छाछ आपकी नसों को आराम पहुंचाता है और ब्लड वेसेल्स को साफ करता है। इस तरह ये हाई बीपी की समस्या को कम करने में मदद करता है। तो, इन तमाम कारणों से आपको पुदीना छाछ पीने की कोशिश करनी चाहिए।




