लाइफस्टाइल

आवलें के लाभकारी गुण और उपयोग की विधि जानेंगे तो होगा आपको अनेकों फायदे, आयुर्वेद का रामबाण

आंवला (Gooseberry) आयुर्वेद में महत्वपूर्ण एवं स्वास्थ्यवर्धक माना गया है. आवलें में प्राकृतिक तौर पर सबसे ज्यादा विटामिन सी होती है. सर्दी हो या गर्मी हर मौसम में आंवले का सेवन स्वास्थ्य के लिए गुणकारी है।

आंवला दाह, पांडु, रक्तपित्त, अरूचि, त्रिदोष, दमा, खांसी, श्वांस रोग, कब्ज, क्षय, छाती के रोग, हृदय रोग, मूत्र विकार आदि अनेक रोगों को नष्ट करने की शक्ति रखता है। इतना ही नहीं, आंवला पौरूष को भी बढ़ाता है। सिर के बालों को काला, घना और लंबा बनाने में आंवले को किया जाता है। यही कारण है, अनेक प्रकार के आयुर्वेदिक केश तेलों में इसका उपयोग किया जाता है।

स्वास्थ्यवर्धक आँवला-

आँवला एक ऐसा श्रेष्ठ फल है जो वात, पित्त व कफ तीनों दोषों का शमन करता है तथा मधुर, अम्ल, कड़वा, तीखा व कसैला इन पाँच रसों की शरीर में पूर्ति करता हैं। आँवले के सेवन से आयु, स्मृति, कांति एवं बल बढ़ता है |ह्रदय एवं मस्तिष्क को शक्ति मिलती है। आँखों के तेज में वृद्धि, बालों की जड़ें मजबूत होकर बाल काले होना आदि अनेक लाभ होते हैं। शास्त्रों में आँवले का सेवन पुण्यदायी माना गया हैं। अत: अस्वस्थ एवं निरोगी सभी को आँवले का किसी-न-किसी रूप में सेवन करना ही चाहिए।

आँवले के मीठे लच्छे-

सामग्री- 500 ग्राम आँवला, 5 ग्राम काला नमक, चुटकीभर सादा नमक, चुटकीभर हींग, 500 ग्राम मिश्री, आधा चम्मच नींबू का रस, 150 ग्राम तेल।
विधि- आँवलों को धोकर कद्दूकश कर लें। गुलाबी होने तक इनको तेल में सेंके फिर कागज पर निकालकर रखें ताकि कागज सारा तेल सोख लें। इनमे काला नमक व नींबू का रस मिलाकर अलग रख दें। मिश्री की चाशनी बनाके इनको उसमें थोड़ी देर पका लें। बस, हो गए आँवले के मीठे लच्छे तैयार। इन्हें काँच के बर्तन में भरकर रख लें।

आंवले के लाभकारी गुण और उपयोग विधि-

(beneficial properties and method of use of Aonla )
आंखों के लिए आंवला अमृत समान है। इसका सेवन आंखों की रोशनी को बढ़ाता है. इसके लिए रोजाना एक चम्मच आंवला के पाउडर को शहद के साथ लेने से लाभ मिलता है और मोतियाबिंद की समस्या भी खत्म हो जाती है।

आंवला (Amla) शारीरिक क्रियाशीलता को बढ़ाकर भोजन को पचाने में बहुत सहायक है. इससे कब्ज की शिकायत दूर होती है और पेट हल्का रहता है. इसके लिए भोजन में प्रतिदिन आंवले की चटनी, मुरब्बा, अचार, रस चूर्ण आदि को शामिल किया जाना चाहिए।

सर्दी के मौसम में आंवले का सेवन जरूर करना चाहिए. इसका जूस पीने से पेट की अधिकतर तकलीफ़े दूर हो जाती हैं।

amla रक्त में हीमोग्लोबिन की कमी होने पर प्रतिदिन आंवले के रस का सेवन करना लाभदायक है. यह शरीर में लाल रक्त कणिकाओं के निर्माण को बढ़ाकर रक्त की मात्रा में वृद्धि करता है।

एसिडिटी या खटापन की समस्या से आंवला फायदेमंद होता है. एसिडिटी दूर करने के लिए आंवले का पाउडर और चीनी मिलाकर पानी के साथ पीने से एसिडिटी से राहत मिलती है।

यह खून में शुगर की मात्रा को नियंत्रित करता है. डायबिटीज के मरीजों के लिए आंवला बहुत काम की चीज है. पीड़ि‍त व्यक्ति अगर आंवले के रस का प्रतिदिन शहद के साथ सेवन करे तो डायबिटीज की बीमारी से राहत मिलती है।

चेहरे के दाग-धब्बे हटाकर चमक और झुर्रियां कम करने में आंवला उपयोगी है. इसका पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं।

फेस पैक को बनाने के लिए दो चम्मच आंवला का रस लेकर उसमें एक चम्मच शहद और पपीते को मैश करके उसे मिक्स करें. इसका एक बारीक पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं।

ऑयली स्किन से चेहरे पर पिंपल्स आदि को बढ़ावा मिलता है अतः एक बाउल में दो बडे़ चम्मच आंवला पाउडर लेकर उसमें गुलाब जल मिलाकर तैयार पेस्ट को सप्ताह में दो बार लगा सकते हैं. यह पेस्ट त्वचा में तेल बनाने वाले पोर्स को कम करने में मदद करेगा और निखरी त्वचा प्रदान करेगा।

चेहरे पर डेड सेल्स जमा हो जाने पर दो बड़े चम्मच आंवला का पाउडर लेकर एक बड़ा चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच चीनी मिला लें और इस स्क्रब को चहरे पर हल्के हाथों से रगड़ें. इससे चेहरे की सारी डेड सेल्स और अशुद्धियां दूर हो जाती हैं. सप्ताह में दो बार इस स्क्रब का का इस्तेमाल जरूर करें.

हिचकी तथा उल्टी होने की पर आंवले के रस को मिश्री के साथ दिन में दो-तीन बार सेवन करने से उल्टियां और हिचकी बंद हो जाती है।

हड्डियों को मजबूत करने के लिए आंवले का सेवन किया जाता है।

आंवले के सेवन से नींद अच्छी आती है, तनाव (टेंसन) को कम करता है।

आंवला के रस में मौजूद विटामिन सी और ऐंटीओक्सिडेंट शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने और पाचन तंत्र को मजबूत बनाने का काम करता है।

बालों को काला और चमकदार बनाने के लिए आंवले के पाउडर से बाल धोया जाता है।

दांतों में दर्द और कैविटी होने पर आंवले के रस में थोड़ा सा कपूर मिला कर मसूड़ों पर रगड़ने से दर्द कम होता है।

सुबह खाली पेट आंवला का जूस पीने के बाद एक घंटे तक चाय या कॉफी का सेवन वर्जित है।

आंवले का सेवन करने पर यह शरीर को ठंडक प्रदान करता है. शरीर में गर्मी बढ़ जाने पर आंवला सबसे बेहतर विकल्प है।

आंवले के रस का सेवन करने से वजन कम करने में सहायता मिलती है।

अगर किसी को नकसीर की समस्या है तो आंवले का सेवन लाभकारी है।

आंवला हमारे हृदय की मांसपेशियों के लिये उत्तम होता है. यह नलिकाओं में होने वाली रूकावट यानी ब्लॉकेज की समस्या को दूर करता है।

आंवले के रस से बवासीर ठीक हो जाता है और कुष्ठ रोग में भी आंवले का रस फायदेमंद होता है।

मूत्र विकारों में आंवले का चूर्ण फायदेमंद है। पथरी की समस्या में भी आंवला बेहद फायदेमंद साबित होता है. इसके लिए आंवले के पाउडर को प्रतिदिन मूली के रस में मिलाकर खाने से कुछ ही दिनों में पथरी गल जाएगी।

आँवला चूर्ण, घी तथा शहद समान मात्रा में मिलाकर रख लें | रोज सुबह एक चम्मच खाने से शरीर का बल, नेत्र ज्योति, वीर्य तथा कांति में वृद्धि होती है | हड्डियाँ मजबूत बनती हैं।

Related Articles

Back to top button