लाइफस्टाइल

फरवरी में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, निपटा लीजिये जरूरी काम, जानें

दो दिन बाद साल 2021का दूसरा महीना शुरू होने जा रहा हैं यदि आपने बैंक से जुड़ा कोई काम अगले महीने यानी फरवरी के लिए टाल रखा है, तो एक बार कैलेंडर पर नजर जरूर दौड़ा लें। क्योंकि हो सकता है कि जिस दिन आप बैंक जाने की सोच रहे हैं, उस दिन बैंक पर ताला जड़ा मिल जाए। इसलिए बेहतर होगा कि एडवांस में ये जान लिया जाए कि फरवरी में किस किस दिन बैंक बंद रहेंगे, ताकि आप अपना बैंक से जुड़ा काम पहले कर लें या फिर बाद की तारीख फिक्स कर लें।

फरवरी में बैंकों की बहुत छुट्टियां नहीं है। अलग-अलग राज्यों में उनके त्योहार के आधार पर बैंकों की छुट्टियां है।

फरवरी में 12 फरवरी को सोनम लोसार के अवसर पर सिक्किम के बैंकों में छुट्टियां है।

13 फरवरी को दूसरा शनिवार है, इसलिए बैंक बंद रहेंगे।

15 फरवरी को लुई नगाई नी के अवसर पर मणिपुर के बैंक बंद रहेंगे।

16 फरवरी को वसंत पंचमी के मौके पर हरियाणा, उड़ीसा, पंजाब, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में बैंक बंद रहेंगे।

इसके अलावा 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के अवसर पर महाराष्ट्र के बैंक बंद रहेंगे।

20 फरवरी को अरुणाचल और मिजोरम के बैंक बंद रहेंगे।

26 फरवरी को हजरत अली जयंती के मौक पर उत्तर प्रदेश के बैंकों में छुट्टी होगी।

27 फरवरी को गुरु रविदास जयंती के मौके पर चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के बैंक बंद रहेंगें।

Related Articles

Back to top button