पीलिया होने पर करें इन चीजों से परहेज, जानिए फायदे

पीलिया एक ऐसा रोग है, जो रक्त में बिलीरुबिन के बढ़ने से होता है। पीलिया हेपेटाइटिस-ए और हेपेटाइटिस-सी वायरस के कारण होता है। आमतौर पर रक्त में 1 प्रतिशत बिलुरुबिन होता है, लेकिन मात्रा 2.5% से अधिक होने पर पीलिया हो जाता है। पीलिया होने पर पेशाब, नाखून और आंखें पीले होने लगता है। साथ ही शरीर में रक्त की कमी होने लगती है। पीलिया के लक्षण दिखने पर तत्काल डॉक्टर से सलाह लेना चाहिए। लापरवाही बरतने पर यह खतरनाक साबित हो सकता है।
आइए जानते हैं कि पीलिया में क्या खाएं और किन चीजों से करें परहेज –
शरीर को हाइड्रेट रखें- इसके लिए आप अधिक से अधिक नींबू पानी का सेवन करें। शरीर हाइड्रेट रहेगा, तो शरीर में मौजूद टॉक्सिन बाहर निकल जाता है। इससे रक्त का शुद्धिकरण होता है और रक्त में बिलुरुबिन नियंत्रित रहता है। नींबू में anti-inflammatory के गुण पाया जाता है, जो पीलिया रोग में फायदेमंद साबित होता है।
गन्ने का जूस पिएं – डॉक्टर पीलिया रोग में गन्ने का जूस पीने की सलाह देते हैं। इसमें आप स्वाद अनुसार नींबू रस डालकर अधिक से अधिक सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से पीलिया रोग में बहुत जल्द आराम मिलता है।
read also – दाल में सही होना चाहिए इस तरह का तड़का तो जायका होगा भरपूर, जानें
नीम की पत्तियों का सेवन करें – आयुर्वेद में नीम को औषधि माना जाता है। इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो सेहत और सुंदरता के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके सेवन से कई तरह की बीमारियां दूर हो जाती हैं। खासकर रक्त संबंधी बीमारियों में यह रामबाण साबित होता है। इसके लिए पीलिया के मरीज नीम की पत्तियों का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा, नीम की पत्तियों को पीसकर रस बनाकर सेवन कर सकते हैं।
छाछ का सेवन करें – पीलिया के मरीजों को छाछ अथवा दही सेवन करना चाहिए। इसके लिए छाछ में काला नमक मिलाकर सेवन करें। इससे पाचन तंत्र में सुधार होता है और पीलिया में आराम मिलता है।
मूली का रस पिएं – विशेषज्ञों की मानें तो मूली का रस पीने से रक्त में अतिरिक्त बिलुरुबिन बाहर निकल जाता है। पीलिया के मरीजों को रोजाना कम से कम एक गिलास मूली का रस का सेवन करना चाहिए।
read also – गर्मियों में रामबाण है नारियल का पानी, जाने इसके होने वाले फायदे
इन चीजों से करें परहेज – डॉक्टर हमेशा पीलिया के मरीजों को मसालेदार चीजों का सेवन न करने की सलाह देते हैं। इसके अलावा, जंक फूड से भी परहेज करना चाहिए। इनमें मसालों का अधिक इस्तेमाल किया जाता है, जो स्वास्थ्य के लिए नुकसान भी साबित होता है।
अचार का सेवन न करें – पीलिया के मरीजों को अचार का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा नमक से भी परहेज करना चाहिए। इसके अलावा, मीट, चिकन और अंडे का सेवन नहीं करना चाहिए।
चाय और कॉफी से बनाएं दूरी – चाय और कॉफी में कैफीन पाया जाता है, जो सेहत के लिए नुकसानदेह होता है। खासकर पीलिया के मरीजों को भूलकर भी कॉफी सेवन नहीं करना चाहिए। इसमें पाया जाने वाला कैफ़ीन काफी खतरनाक साबित होता है।




