बिहार : समस्तीपुर जिले के स्वास्थ्य विभाग के मुखिया को कोरोना ने अपनी चपेट में ले लिया है। जिले के सिविल सर्जन ने कोविड-19 संक्रमण की चपेट में आकर दम तोड़ दिया। कोरोना पॉजिटिव होने के बाद एक सप्ताह पूर्व ही एम्स में भर्ती किया गया था। इस बात की पुष्टि एडीएम राजीव रंजन ने की है।
read also,,,Birthday special : फिल्मों में आने से पहले यहां काम करते थे सूर्या, जानिए उनसे जुड़ी कुछ अनसुनी बातें
सिविल सर्जन की कोरोना रिपोर्ट 14 जुलाई को पॉजिटिव आई थी। इसके बाद पूरे स्वाइस्य्या महकमे में खलबली मच गई थी।
read also,,Coronavirus Updates : भारत में कोरोना का कहर, संक्रमित की संख्या 12 लाख के पार
सांस लेने में तकलीफ के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया था। उन्हें एम्स पटना में भर्ती कराया गया था। पिछले दो दिनों से उनकी स्थिति बिगड़ रही थी। जिसके बाद बुधवार की सुबह उनकी मौत हो गई।
read also,,रायपुर – पड़ोस में ही रहने वाला युवक निकला दरिंदा, 10 साल की मासूम बच्ची से किया दुष्कर्म
बता दें कि इससे पहले समस्तीपुर के सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रामाश्रय इस्सर उर्फ संतबाबा के पोते नयन कुमार इस्सर उर्फ मनीष की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई थी।
इसके बाद सिविल सर्जन की मौत की सूचना से लोगों में दहशत है। जिले में पिछले 36 घंटे में कोरोना से तीसरी मौत से भय का माहौल है। सोमवार को ही एक सरकारी अधिवक्ता की मौत हो गई थी। जिले में अब तक कोराना से 11 लोगों की मौत हो चुकी है।



