inh24छत्तीसगढ़

रायगढ़ स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, डीजल टैंक फटने से 4 घायल

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के अंतर्गत पतरापाली स्थित स्टील प्लांट के स्क्रेप यार्ड में बुधवार की देर शाम एक पुरानी बस को कटर से काटते समय बस का डीजल टैंक फट गया। इस घटना में स्क्रेप की कटिंग कर रहे चार मजदूर घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार घायलों में से दो की हालत नाजुक पाए जाने के बाद दोनों को इलाज के लिए राजधानी रायपुर रेफर किया गया है जबकि दो मजदूरों को हल्की चोटें आई हैं जिनका इलाज फोर्टिज हास्पिटल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि काम करने के दौरान बस की डीजल टैंक में पुराना डीजल स्टोर होने की वजह से उसमें गैस जमा हो गया था। कटिंग के दौरान चिंगारी से डीजल टैंक फट गया। मामले में कोतरा रोड पुलिस जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button