लाइफस्टाइल

आज ही के दिन 38 यहूदियों को जिंदा जला दिया गया था, मंगल पांडेय का जन्मदिन सहित जानिए आज का इतिहास

जानिये आज का महत्वपूर्ण देश और विदेश में 19 जुलाई का इतिहास

1= 1333 – स्कॉटी स्वतंत्रता युद्ध के दौरान हैलिडन पहाड़ी का युद्ध हुआ जिसमें अंगरेजों ने स्कॉटों पर निर्णायक। जीत दर्ज की.

2= 1510 – प्रशिया के बर्लिन में 38 यहूदियों को जिंदा जला दिया गया.

3= 1553 – 15 वर्षीय लेडी जेन ग्रे को नौ दिनों के बाद इंग्लैंड की महारानी के रूप में अपदस्थ किया गया.

4= 1763 – ब्रिटिश सेना ने बंगाल के शासक मीर कासिम को पश्चिम बंगाल के कटवा क्षेत्र में बुरी तरह से पराजित किया.

5= 1836 – चार्ल्स डार्विन मैक्सिको के असेनसियान शहर पहुंचे.

6= 1848 – पहला महिला अधिकार सम्मेलन न्यूयॉर्क के सिनिका फॉल्स में आयोजित किया गया.

7= 1864 – ताइपिंग विद्रोह में नानकिंग के तीसरे युद्ध में चीनी साम्राज्य ने अंततः ताइपींग को पराजित कर दिया.

8= 1870 – फ्रांस ने प्रशिया के खिलाफ युद्व की घोषणा की.

9= 1900 – फ्रांस की राजधानी पेरिस में पहली मेट्रो रेल चली थी. दुनिया की पहली मेट्रो सेवा लंदन में शुरू हो चुकी थी.

10= 1916 – प्रथम विश्व युद्ध फ्रोमेल्स के युद्ध में ब्रिटिश और आस्ट्रेलियाई सेना ने जर्मन सेना पर हमला किया.

11= 1940 – एडोल्फ हिटलर ने ग्रेट ब्रिटेन को आत्मर्समपण करने का आदेश दिया.

12= 1941 – ब्रिटिश प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल ने .वी फार विक्टरी. अभियान की शुरुआत की.

13= 1965 – दक्षिण कोरिया के पहले राष्ट्रपति सिंगमन री का निधन निर्वासन के दौरान हो गया.

14= 1969 – अपोलो द्वितीय के अंतरिक्ष यात्री नील आर्म स्ट्राँग और एडविन एल्ड्रीन ने यान से बाहर निकलकर चंद्रमा की कक्षा में चहलकदमी की.

15= 1969 – भारत सरकार ने देश के चौदह बडे बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया.

16= 1974 – क्रांतिकारी उधम सिंह की अस्थियों को लंदन से नई दिल्ली लाया गया.

17= 1976 – नेपाल में सागरमाथा पार्क बनाया गया.

18= 1995 – रूस एवं उससे अलग हुए गणराज्य चेचेन्या के बीच रूसी महासंघ में ही ‘समप्रभु गणराज्य’ का दर्जा देने संबंधी समझौता सम्पन्न.

19= 1997 – आयरिश रिपब्लिकन आर्मी ने तीन सालों में दूसरी बार युद्धविराम की घोषणा की जो 20 जुलाई की दोपहर से लागू होनी थी.

20= 2001 – नेपाल के प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया.

21= 2001 – ताश, लिपस्टिक, नाखून पालिश और शतरंज सहित 30 वस्तुओं का आयात अफ़ग़ानिस्तान में प्रतिबंधित.

22= 2003 – रूस के अंतरिक्ष यात्री यूरी माले थान्को अंतरिक्ष में शादी रचाने वाले पहले व्यक्ति बने.

23= 2004 – तीन बार टाले जाने के बाद दुनिया के सबसे बड़े दूर संचार उपग्रह को लेकर एरियन-5 फ़्रेंच गुयाना के कोरू प्रक्षेपण केन्द्र से रवाना.

24= 2005 – प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अमेरिकी कांग्रेस को सम्बोधित किया.

25= 2006 – लेबनान में इस्रायली हमले में 3 भारतीय सहित 55 लोग मारे गए.

26= 2007 – इराक में एक अमेरिकी सैनिक मैरिन कॉरपोरल ट्रेंट थॉमस को 11 विकलांग बच्चों की हत्या का दोषी करार दिया गया.

27= 2008 – अमेरिका ने प्रशान्त महासागर में लक्ष्य निर्धारित कर लम्बी दूरी तक मार कर सकने में सक्षम मिसाइल का परीक्षण किया.

19 जुलाई को जन्मे कुछ खास लोगो

1= रिवॉल्‍वर का आविष्‍कार करने वाले सैमुअल कोल्‍ट का जन्‍म 19 जुलाई 1814 हुआ था.

2= स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत मंगल पांडे का जन्‍म 19 जुलाई 1827 हुआ था.

3= बंगाल के मुस्लिम नेता ख़्वाजा नजीमुद्दीन का जन्‍म 19 जुलाई 1894 हुआ था.

4= भारत के भूतपूर्व 39वें मुख्य न्यायाधीश अल्तमस कबीर का जन्‍म 19 जुलाई 1948 हुआ था.

5= मलयालम भाषा की प्रसिद्ध कवियित्री नालापत बालमणि अम्मा का जन्‍म 19 जुलाई 1909 हुआ था.

6= द्वितीय, तीसरी, चौथी, पाँचवीं, आठवीं और नौवीं लोकसभा के सदस्य दिनेश सिंह का जन्‍म 19 जुलाई 1925 हुआ था.

7= भारतीय भौतिकी वैज्ञानिक जयंत विष्णु नार्लीकर का जन्‍म 19 जुलाई 1938 हुआ था.

Related Articles

Back to top button