हेल्थ केयर- आंवला बहुत ही फायदेमंद और हेल्दी फूड है,जाने इसके फायदें – cgtop36.com

आयुर्वेद के अनुसार आंवला हमारे शरीर कर लिए एक बहुत ही हेल्दी फूड है.जो बिमारियों से भी दूर रखती है ये पोषक तत्वों, एंटीऑक्सीडेंट, कैंसर विरोधी और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है. आंवला सर्दियों में आसानी से मिल जाता है.
मौसम खत्म होने से पहले आपको इस सुपरफूड का भरपूर लाभ उठाना चाहिए. ये आवश्यक विटामिन और मिनरल से भरपूर होता है. ये स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है.
इम्युनिटी (Amla Benefits) में सुधार करता है, कब्ज रोकता है, वजन कम (Weight loss) करने में मदद करता है, शरीर को डिटॉक्सीफाई करता है, आंखों की रोशनी में सुधार करता है और दर्द से राहत दिलाने में मदद करता है. आइए जानें किन तरीकों से आप इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.
read also छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग (सीजीपीएससी) के लिए करनी होगी और मेहनत, अब (यूपीएससी) की तर्ज पर होगी तैयारी
आंवला राइस
इसके लिए आपको 3 कप पके हुए चावल, 1 कप कटा हुआ आंवला, 1/2 छोटा चम्मच सरसों के बीज, मुट्ठी भर करी पत्ते, 1 छोटा चम्मच चना दाल, 1 चम्मच उड़द दाल, तेल आवश्यकता अनुसार, 1 बड़ा चम्मच कटा हुआ अदरक, 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर और चुटकी भर हल्दी पाउडर की जरूरत पड़ेगी. एक ब्लेंडर में कटे हुए आंवला के टुकड़े डालें. इसे बाउल में निकाल लीजिए. नमक, हल्दी और लाल मिर्च पाउडर डालें. एक पैन में थोड़ा सा तेल, राई, उड़द दाल डालें. सुनहरा होने तक भूनें. करी पत्ता और अदरक डालें और भूनें. पैन में आंवला पेस्ट डालकर पकाएं. इस मिश्रण में पके हुए चावल डालकर अच्छी तरह मिला लें. चावल को पूरी तरह से ठंडा करें और आनंद लें.
आंवला फ्राई
इसके लिए 250 ग्राम आंवला , चुटकी भर हींग, तेल आवश्यकता अनुसार, 1 छोटा चम्मच अजवाइन बीज, 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, 1 छोटा चम्मच धनिया बीज पाउडर, 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार और 100 ग्राम हरी मिर्च की जरूरत होगी. आंवले को धो कर छोटे छोटे टुकड़े कर लीजिए. एक पैन में हींग, जीरा, अजवाइन डालें. इसके बाद हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर डालें और भूनें. हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर और कटा हुआ आंवला डालें. 3-5 मिनट तक इसे पकाएं. ढककर 5-10 मिनट तक पकाएं जब तक कि आंवला थोड़ा नरम न हो जाए. आंवला फ्राई तैयार है.
read also कस्टम मिलिंग के लिए धान के उठाव में तेजी, डीओ और टीओ के माध्यम से 72.81 लाख मीटरिक टन धान का हो चुका है उठाव
आंवला मुरब्बा
इसके लिए आपको 1 किलो आंवला, 1/2 किलो चीनी, 1 चम्मच काली इलायची के बीज, केसर के धागे और 10-15 कटे हुए बादाम की जरूरत होगी. सबसे पहले एक पैन में आंवला और पानी डालें. ढककर धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक कि आंवला नर्म न हो जाए. पानी निथार लें और आंवले से बीज निकाल दें. दूसरे पैन में 1/2 लीटर पानी और चीनी डालें. अच्छी तरह मिलाएं और चीनी को पूरी तरह घुलने तक पकाएं. चाशनी में आंवला डालें. काली इलायची के दाने, केसर के धागे और बादाम डालें. तब तक पकाएं जब तक कि मिश्रण गाढ़ा न होने लगे. इसे आंच से उतारें और ठंडा होने दें. एक हवाबंद कंटेनर में भरकर रखें.



