प्रधानमंत्री आवास योजना में ऐसे चेक करें अपना नाम, ढाई लाख सब्सिडी देती है सरकार – cgtop36.com

प्रधानमंत्री आवास योजना की सबसे खास बात सरकार की ओर से दी जाने वाली ढाई लाख रुपए की सब्सिडी है जो कि प्रोत्साहन का काम करती है। PMAY योजना के तहत सरकार उन सभी लोगों को अवसर प्रदान करती है जो स्वयं का घर बनाना चाहते हैं। यह योजना पूरे देश में लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है। अक्सर ऐसा होता है कि घर तो बनकर तैयार हो जाता है, संबंधित बैंक या वित्तीय संस्थान आपसे नियमित रूप से ईएमआई भी वसूलते हैं लेकिन आपको सब्सिडी नहीं मिलती।
कई मामलों में देखा गया है कि एक ही भूखंड पर बने दो अलग-अलग मकानों में किसी एक की सब्सिडी आ गई और दूसरे की नहीं आई, जबकि दोनों का निर्माण एक ही समय में पूरा हो चुका होता है। ऐसे में अपनी स्टेटस चेक करना बहुत जरूरी हो जाता है। योजना के लाभार्थी के रूप में सूची में आपका नाम है या नहीं, इन कुछ आसान तरीकों से जाना जा सकता है। सबसे पहले आपको यह जानना जरूरी है कि यदि इस योजना के तहत आपने आवेदन किया है तो आपको एक रजिस्ट्रेशन आईडी भी मिली होगी। इसके माध्यम से आप अपनी स्टेटस को जांच सकते हैं। इसे चेक करने के चार आसान तरीके हैं।
प्रधानमंत्री आवास योजना PMAY का मुख्य ध्येय देश के निर्धन वर्ग के लोगों को रियायती दरों पर आवास उपलब्ध कराना है। इस योजना के तहत जो लोग शहरी क्षेत्रों में पहली बार कोई घर खरीदते हैं या निर्माण करवाते हैं तो उन्हें CLSS अथवा क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी का भुगतान किया जाता है। जहां तक ग्रामीण क्षेत्रों की बात है, वहां लोगों को एक तय राशि इस योजना के तहत आवास के निर्माण के लिए दी जाती है। इस योजना के तहत किसी भी वर्ग के लोग उनकी आय के अनुसार, अपने पहले घर में सरकार की तरफ से सबसिडी का फायदा ले सकते हैं। पहले इस योजना का लाभ लेने वालों की आय की सीमा 6 लाख थी लेकिन अब इसे बढ़ाकर 18 लाख कर दिया गया है।
इस योजना का लाभ 21 से 55 साल की उम्र के लोग ले सकते हैं। इसके लिए निम्न आर्थिक वर्ग EWS के लोगों की सालाना घरेलू आमदनी 3 लाख रुपए होनी चाहिए। मध्यम वर्ग LIG के लिए 3-6 लाख रुपए होनी चाहिए। जबकि 12-18 लाख की आय वाले भी इस योजना का फायदा ले सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपनी आय का प्रमाण पत्र, फार्म 16 या आयकर रिटर्न के कागजात देने होंगे। जो लोग स्वयं का काम करते हैं उन्हें अपनी आय का प्रमाण पत्र देना होगा।
जो लोग योजना का फायदा लेना चाहते हैं उनकी आय के अनुसार उन्हें Subsidy का फायदा मिलेगा। मसलन 12 लाख रुपए तक की सालाना कमाई वालों को 9 लाख रुपए तक के लोन पर 4 प्रतिशत ब्याज Subsidy का फायदा मिलेगा। इसी तरह 18 लाख रुपए की सालाना आय वाले 12 लाख तक के लोन पर तीन प्रतिशत Subsidy का फायदा ले सकेंगे।
अगर आपकी सालाना आय 6 लाख रुपए है और आप वर्तमान ब्याज दर से लोन लेते हैं। इस लोन में आपको जो भी ब्याज बनेगा उसमें 6 लाख तक की पूरी रकम पर 4 प्रतिशत ब्याज की Subsidy मिलेगी और इस तरह आपके लोन की रकम लगभग आधी हो जाएगी। साथ ही आपकी बचत भी बढ़ जाएगी।
लिस्ट में अपना नाम चेक करने के लिए आपको rhreporting.nic.in/netiay/Benificiary.aspx पर जाना होगा। वहीं शहरी क्षेत्र में लिस्ट देखने के लिए आपको pmaymis.gov.in पर जाना होगा। यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर या नाम से सर्च करें। स्टेटस जानने के लिए आपको अपना आाधार कार्ड नंबर, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, रजिस्ट्रेशन आईडी अथवा वैल्युऐशन आईडी की जरूरत पड़ेगी। हालांकि अलग-अलग मामलों में अलग-अलग दस्तावेजों की आवश्यक्ता होती है।
पहला तरीका : इन वेबसाइट पर विजिट करें
इसके बाद आपको PMAY की आधिकारिक वेबसाइट https://pmaymis.gov.in पर विजिट करना होगा।
आप वेबसाइट की लिंक https://pmaymis.gov.in/Open/Find_Beneficiary_Details.aspx पर भी क्लिक कर सकते हैं।
यहां से अगले पेज पर जाने के लिए आपको एक टॉप पैनल पर सर्च बेनेफिशयरी के ऑप्शन पर Click करना होगा। यह फीचर नया जुड़ा है। इससे पहले यहां सर्च बॉय नेम का ऑप्शन था।
इसके बाद अगले पेज पर जाएं। यहां अपना आधार नंबर दर्ज कराएं। और अपनी जानकारी सबमिट कर दें।
जरूरी जानकारियां दर्ज करने के बाद आपको प्रधानमंत्री आवास योजना PMAY के आवेदन का एक डिटेल नज़र आएगा।
यहां आप अपने आवेदन की स्टेटस जान सकते हैं।
दूसरा तरीका : आधार नंबर नहीं है तो शहरी सूची ऐसे चेक करें
अगर आपके पास आधार नंबर उपलब्ध नहीं है तो घबराइये नहीं। आप PMAY की लाभार्थी सूची अपनी निजी डिटेल, मोबाइल नंबर अथवा अपनी वेल्युऐशन आईडी के साथ सर्च कर सकते हैं।
PMAY के तहत अपने आवेदन की स्थिति जानने के लिए आप वेबसाइट की इस LINK https://pmaymis.gov.in/Track_Application_Status.aspx पर जाएं। यहां अपनी निजी जानकारी या मूल्यांकन आईडी सबमिट करें।
तीसरा तरीका : रजिस्ट्रेशन नंबर से ग्रामीण आवास योजना में ऐसे देखें नाम
पीएमएवाय PMAY की ग्रामीण सूची में अपनी जानकारी, नाम आदि चेक करने के लिए आपको रजिस्ट्रेशन आईडी है तो आप पीएमएवाय-ग्रामीण की आधिकारिक वेबसाइट https://rheporting.nic.in/netiay/Benificiary.aspx पर विजिट करें।
चौथा तरीका : रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं तो तो ऐसे चेक करें स्टेटस
सबसे पहले वेबसाइट https://rheporting.nic.in/netiay/Benificiary.aspx पर जाएं।
फिर अगले पेज पर जाएं। यहां आपको राज्य, जिला, तहसील, पंचायत, संबंधित योजना का नाम एवं अन्य सारी जानकारियों की डिटेल भरने का ऑप्शन चुनना होगा।
जानकारी दर्ज करने के बाद आपको निजी विवरण, बैंक डिटेल, घर की लोकेशन की डिटेल, अप्रूवल एवं संपूर्ण विवरण आदि बताए जाएंगे।




