inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में इस जिले के कलेक्टर पाए गए कोरोना पॉजिटिव, मंत्री संग बैठक में भी रहे थे मौजूद

कोंडागांव कलेक्टर पुंष्पेंद्र सिंह मीणा कोरोना संक्रमित मिले है। इस से पहले बिलासपुर कलेक्टर सारांश मित्तर भी कोरोना पोजेटिव आ चुके है। कोंडागांव कलेक्टर के ड्राइवर की भी कोरोना रिपोर्ट पोजेटिव आयी थी जिसके बाद उन्होंने खुद का टेस्ट कराया, अब उनकी रिपोर्ट पोजेटिव आयी है। कलेक्टर कोरोना पॉजिटिव आने की खबर से जिले में हड़कम्प मच गया।

बता दें कि कुछ दिन पहले ही मंत्री रुद्रगुरू के साथ कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा की बैठक हुई थी, बैठक व जनदर्शन में भी कलेक्टर मौजूद थे। कलेक्टर के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद बैठक में शामिल लोग भी सकते में है। मिली जानकारी के मुताबिक कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा को बंगले में ही आइसोलेट किया गया है एवं डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।

Related Articles

Back to top button