कच्चे तेल बाजार (Crude Oil Market) में थोड़ी तेजी का रूख रहा है पर घरेलू बाजार पर इसका कोई खास असर नहीं पड़ा है. सरकारी तेल कंपनियों (Govt Oil companies) ने आज के पेट्रोल डीजल (Petrol Diesel) के भाव जारी कर दिए हैं। आज लगातार 26वें दिन भी पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई फेरबदल नहीं हुआ है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का भाव देखें तो शनिवार को भी पेट्रोल 83.71 रुपये पर तो डीजल 73.87 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा।
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रोजाना सुबह 6 बजे बदलाव होता है. सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं. पेट्रोल डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है. विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।
इंडियन ऑयल (India Oil) की वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम 83.71 रुपये, 85.19 रुपये, 90.34 रुपये और 86.51 रुपये प्रति लीटर हैं. दिल्ली में डीजल 73.87 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. मुंबई में डीजल का रेट 80.51 प्रति लीटर, कोलकाता में 77.44 रुपये प्रति लीटर हैं और चेन्नई में 79.21 रुपये प्रति लीटर है.
पेट्रोल डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily). इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं.



