inh24छत्तीसगढ़

रायपुर में फिर चाकूबाजी, दिवाली के दिन रंगोली दूकान वाले को मारा चाकू

रायपुर में चाकूबाजी की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन अलग-अलग इलाकों से मामले सामने आ रहे है। इसी बीच अब खमतराई थाना क्षेत्र के भनपुरी इलाके से एक बार फिर चाकूबाजी की घटना सामने आई है।

Read Also – दिवाली पर इस तरह करें माँ महालक्ष्मी की पूजा, जानें महत्व और शुभ मुहूर्त

मिली जानकारी के अनुसार एक निगरानी बदमाश ने रंगोली दुकान संचालक को चाकू मारा है। घायल रंगोली दुकान संचालक को मेकाहारा में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि निगरानी बदमाश रंगोली दुकान संचालक से नशे के लिए के पैसे की मांग कर रहा था। दुकान संचालक ने पैसे देने से मना कर दिया। इसके बाद आरोपी ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। वहीं युवक के घायल होने का फायदा उठाते हुए आरोपी ने जेब में रखी नगदी भी लूटकर फरार हो गया। पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button