inh24छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार – पुत्र ने की अपने पिता की गला दबाकर की हत्या, पिता के शराब पी कर गाली गलौच से था परेशान

शराब के नशे ने अपने घर पर गंदी गंदी गालियां दे रहा था तभी दोपहर तीन बजे सैलून दुकान से काम कर पुत्र दुलेश्चर सेन 25साल खाने घर गया तभी पिता को गालियां देने से मना किया जिस पर पिता द्वारा पुत्र की बात नहीं मान कर गालियां देना जारी रखा जिससे नाराज पुत्र ने पिता को उपर छत पर मारने के लिए बुलाया

कुश अग्रवाल बलौदाबाजार – पुलिस थाना पलारी से 15किलोमीटर दूर ग्राम संडी में आज दोपहर 3:00 बजे दुकान से काम कर घर लौटे पुत्र ने पिता द्वारा घर में अश्लील गालियां देने से गुस्साए पुत्र ने अपने ही पिता का गला घोट कर मार दिया ।

थाना प्रभारी प्रमोद सिंह से प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम संडी निवासी भगवती सेन 47साल जो शराब के नशे ने अपने घर पर गंदी गंदी गालियां दे रहा था तभी दोपहर तीन बजे सैलून दुकान से काम कर पुत्र दुलेश्चर सेन 25साल खाने घर गया तभी पिता को गालियां देने से मना किया जिस पर पिता द्वारा पुत्र की बात नहीं मान कर गालियां देना जारी रखा जिससे नाराज पुत्र ने पिता को उपर छत पर मारने के लिए बुलाया।

Read Also – वेब सीरीज आश्रम में ‘कविता’ का किरदार निभाने वाली अनुरिता का बोल्ड और सेक्सी बिकिनी फोटो हुवा फिर वायरल

जिस उपर वाले कमरे में वो रहता है वहीं पिता भी नशे के चक्कर में उपर चला गया और वहां भी वो गालियां देता रहा पुत्र ने वहां भी उनको गाली देने से मना करता रहा कि घर पर जवान बेटी रहती है मां है और गालियां मत दो जब बार बार बोलने पर भी नहीं माना तो छत पर ही उठा कर पटक दिया और गला दबा दिया जब तक पिता कि मौत नहीं हुआ पुत्र ने गला दबाए रखा पिता कि मौत होते ही उसने अपनी मां से माफी मांगते हुए कहा कि मुझे माफ़ करना मां मैने आपका सुहाग उजाड़ दिया।

Read Also – दिवाली पर इस तरह करें माँ महालक्ष्मी की पूजा, जानें महत्व और शुभ मुहूर्त

बेटे की बात सुन मां सन रह गई और तुरन्त ऊपर छत पर जाकर पति को देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी ।घटना के बाद देर शाम पत्नी अपने ही पति की हत्या का रिपोर्ट दर्ज कराने पुलिस थाना पहुंचे जहां पुत्र द्वारा पिता कि हत्या का मामला दर्ज कराया है वहीं पुलिस आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी के तलाश में जुट गए है ।वही पुलिस घटना स्थल पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है ।थाना प्रभारी प्रमोद सिंह का दावा है कि वो जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेंगे.

Related Articles

Back to top button