कंगना रनौत अपने ट्वीट्स से समय समय पर अपनी भावनाएं व्यक्त करती रहती हैं जिससे वो कभी कभी खुद को मुसीबत में भी डाल देती हैं। बीते दिनों शिवसेना से उनका टकराव हुए कुछ समय ही बीता था कि कंगना ने किसान आंदोलन का विरोध कर अपने आप को एक बार फिर से मुसीबत में डाल दिया है।
यह भी पढ़ें – “कत्ल करेगी के” गाने में डांस से सपना चौधरी ने मारी फिर से एंट्री, दीवाने हुवे डांस देख लोग
पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के स्टार्स संग तो सोशल मीडिया पर कंगना की भिड़ंत देखने को मिल ही रही है. जबसे कंगना ने प्रोटेस्ट कर रही बुजुर्ग महिला को निशाना बनाया है उसके बाद से उन पर हर तरफ से जुबानी प्रहार किया जा रहा है. अब कंगना के खिलाफ दिल्ली सिख गुरुद्वारा के एक सदस्य द्वारा लीगल नोटिस भी जारी कर दी गई है।
यह भी पढ़ें – वरुण धवन और सारा अली खान की फिल्म कूली नंबर 1 का गाना तेरी भाभी हुआ रिलीज, देखें वीडियो
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी द्वारा जारी की गई लीगल नोटिस के मुताबिक-
1- दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी एक द सिख गुरुद्वारा एक्ट, 1971 के तहत एक वैधानिक संस्था है जिसका मुख्य उद्देश्य सिख गुरुद्वारों की देखरेख और रोजमर्रा की गतिविधियों का संचालन करना है. ये संस्था दिल्ली में रहने वाले सिख समुदाय का प्रतिनिधित्व करती है.
2- दिल्ली सिख गुरुद्वारा कमेटी उन किसानों के समर्थन में है जो सरकार द्वारा लाए गए फार्म बिल का विरोध कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें – रायपुर – प्रतिबंधित नशीली सिरप बेचते दो युवक गिरफ्तार, साइबर सेल की कार्रवाई
3- हम आपके (कंगना रनौत) ट्विटर अकाउंट पर किए जा रहे ट्वीट्स पर नजर बनाए हुए हैं और 29 नवंबर, 2020 को आपने किसान आंदोलन में विरोध कर रही दादी के खिलाफ ट्वीट किया. आपने लिखा- हाहाहा, ये वही दादी है जिसे टाइम मैगजीन में सबसे ताकतवर भारतीय के तौर पर पेश किया गया था. वे 100 रुपए में तैयार हैं. पाकिस्तानी पत्रकारों ने इंटरनेशनल पीआर का उपयोग भारत के लिए बड़ी शर्मिंदगी भरे तरीके से किया है. हमें वैश्वकि स्तर पर अपने हित में बोलने के लिए अपने ही लोगों की जरूरत है.
यह भी पढ़ें – महिला को अर्धनग्न करके पीटने का मामला, वीडियो हुवा देखते ही देखते वायरल
आपने इस ट्वीट के साथ दो बुजुर्ग महिलाओं की तस्वीर लगाई है जिसे दुर्भाग्यवश लाखों लोगों द्वारा सिर्फ देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में देखा जा चुका है.
यह भी पढ़ें – होटल में पति के दोस्त संग पत्नी मना रही थी रंगरेलियां, पति ने पकड़ा रंगे हाथ फिर…
4- आपके द्वारा इस ट्वीट में अपानजनक भाषा का उपयोग किया गया है. ना सिर्फ ट्वीट में एक बुजुर्ग महिला को हर रोज 100 रुपए के लिए मौजूद बताकर अपमानित किया गया है बल्कि प्रोटेस्ट कर रहे फार्मर्स का भी मजाक उड़ाया गया है और उन्हें बहकाए गए टुकड़े गैंग कह कर भी संबोधित किया गया है जोकि गलत है.




