महिला को अर्धनग्न करके पीटने का मामला, वीडियो हुवा देखते ही देखते वायरल
मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के कुंडेश्वर बस स्टैंड पर एक महिला के साथ अभद्रता किए जाने का मामला सामने आया है। वायरल हुए वीडियो में महिला अर्धनग्न अवस्था में दिखाई दे रही है। मामले में कोतवाली पुलिस ने एक युवक पर छेड़छाड़ और तीन महिलाओं पर मारपीट का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, कुंडेश्वर में रजक परिवार के दो पक्षों के बीच एक दिन पहले विवाद हुआ था। जिसमें कोतवाली पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई थी। मंगलवार सुबह एक महिला के साथ फिर बदसलूकी की गई। कुंडेश्वर बस स्टैंड पर मंगलवार सुबह एक युवक और उसके परिवार की महिलाओं के साथ दूसरे पक्ष की महिला से विवाद हो गया। विवाद के दौरान महिला के कपड़े उतर गए और महिला अर्धनग्न हो गई।
इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी वायरल हो गया। जिसमें महिला अर्धनग्न दिखाई दे रही है। इस घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को लगी तो आरोपियों के घर जाकर दबिश दी। दरअसल बालचंद राजा और आशा रजक दोनों एक ही परिवार के है। 30 नवंबर की सुबह बालचंद अपनी दुकान खोलने सुबह निकले थे।
इसी दौरान आशा रजक ने खेत पर लगे पेड़ काटने की पुरानी बुराई को लेकर उलाहना दिया और गाली गलौज करने लगी, मना किया तो आशा ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया। उसके बेटे अजय रजक ने पैर पर पत्थर पटक दिया था। जिससे बाल चंद गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसी दौरान आशा रजक ने भी बालचंद के खिलाफ मारपीट करने की शिकायत दर्ज कराई थी।इस पर पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था।



