inh24छत्तीसगढ़देश विदेश

JEE MAIN, NEET परीक्षाएं 2020: क्या परीक्षा की तारीखों को और खिसकाया जाएगा आगे

JEE मेन और NEET एक्जाम 2020 को लेकर स्पष्टीकरण मांगने वाले ट्वीट्स की संख्या अब सोशल मीडिया पर छा गई है। स्टूडेंट्स जानना चाहते हैं कि क्या इन परीक्षाओं को भी कोरोना संक्रमण की वजह से बढ़ा दिया जायेगा। बता दें कि बढ़ते कोरोनोवायरस मामलों के बीच, छात्र चिंतित हैं कि भविष्य उनके लिए क्या महत्व रखता है।

गौरतलब है कि JEE , NEET और सभी विश्वविद्यालय-आधारित प्रतियोगी परीक्षाएं राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित की जाती हैं, जो मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अधीन कार्य करती हैं। एनआईटी, आईआईआईटी और सीएफटीआई में प्रवेश के लिए लागू जेईई मेन, 18 जुलाई से 23 जुलाई तक आयोजित किया जाना है, जबकि एमबीबीएस / बीडीएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एनईईटी-यूजी परीक्षा 26 जुलाई के लिए निर्धारित है।

Related Articles

Back to top button