
जशपुर – पत्थलगांव क्षेत्र मे गुरूकृपा इन्फ्रा रियल्टी इंडिया लिमिटेड के नाम से ठगी करने वाली चिटफंड कंपनी विरुद्ध पुलिस ने सिंकजा कड़ा कर दिया है।
छत्तीसगढ़ में जशपुर सहित कई जिलों में अपने सैकड़ों जमाकर्ताओं को लुभावना प्रलोभन देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले कंपनी के दूसरे डायरेक्टर विरेन्द्र सिंह को भी पुलिस ने रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने इस मामले में जमाकर्ताओं की रकम को कंपनी से वापस दिलवाने के लिए उनकी संपत्ति की छानबीन का काम शुरू कर दिया है. चिटफंड कंपनी का दूसरा डायरेक्टर के पकड़े जाने के बाद अब सैकड़ों जमाकर्ताओं को भी अपनी रकम वापस मिलने की उम्मीद बढ़ गई है.चिटफंड कंपनी से ठगी का शिकार लोगों का मानना है कि
पत्थलगांव थाना पुलिस ने चिटफंड कंपनी का दूसरा डायरेक्टर को भी किया गिरफ्तार.बिहार निवासी आरोपी विरेन्द्र सिंह को पुलिस ने रायपुर से किया गिरफ्तार. 712 लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी का मामला.




