
शादी जैसे पवित्र समारोह में हवस के दरिंदे मासूम बच्चियों पर यौन हमले कर रहे हैं। ऐसा एक मामला तपकरा थाना क्षेत्र के करडेगा पुलिस चौकी अंतर्गत एक गांव से सांमने आया है।
एसडीओपी कुनकुरी मनीष कुँवर ने बताया कि यह गभीर अपराध बीती रात की है जब करडेगा चौकी क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह चल रहा था। इस दौरान उस समारोह में शामिल बच्ची घर के एक कमरे में सोई हुई थी। जहां उसी गांव का युवक इन्द्रो राम नशे में कमरे में घुसकर नाबालिग पीड़िता के साथ छेड़खानी करने लगा।
बताया जा रहा है कि रविवार की रात को समारोह के दौरान पीड़िता एक कमरे में सोयी थी तभी आरोपी इन्द्रों राम कमरे में घुस गया और पीड़िता के साथ छेड़छाड़ करने लगा।पीड़िता ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी गुस्से में आकर पीड़िता के प्राइवेट पार्ट पर जोर से लात मारकर भाग गया । आरोपी द्वारा लात मारने से दर्द से कराहने लगी ।उसकी चीख सुनकर समारोह में शामिल और लोग भी कमरे में आ गए।पीड़िता को आननं फानन में ईलाज के लिए कुनकुरी के एक निजी अस्पताल लाया गया लेकिन उसकी बिगड़ती हालत को देख उसे जशपुर के लिए रेफर किया गया है ।
थाना प्रभारी तपकरा ने बताया कि आरोपी इन्द्रों राम घटना को अंजाम देकर फरार हो गया था लेकिन घटना की सूचना मिलते ही पूलिस एलर्ट हो गयी और आरोपी को हिरासत में ले लिया ।आरोपी के विरुद्ध छेड़छाड़ ,पास्को एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।
घटना के समय बच्ची ने विरोध किया तो आरोपी युवक उसे लात मारते हुए कमरे से निकल गया। इधर जब बच्ची दर्द से कराहने लगी तब उसके परिजन उसकी घायल स्थिति को देखते हुए अस्पताल ले गए।
थाना प्रभारी तपकरा एल. चौहान ने बताया कि उच्चाधिकारियों के मार्गदर्शन में पीड़ित बच्ची को शासकीय अस्पताल कुनकुरी से जशपुर लेकर गए। जहां चिकित्सकीय जांच में महिला विशेषज्ञ की रिपोर्ट के बाद पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी के ख़िलाफ़ 354 आईपीसी व पॉस्को एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया गया है। वहीं आरोपी इन्द्रो राम को हिरासत में ले लिया गया है।




