पेट्रोलियम कंपनियों ने घरेलू गैस की कीमतों में एक बार फिर जबरदस्त बढ्ढोत्तरी की है। आपको बता दें कि गैर सब्सिडी वाले 145 रुपये प्रति सिलेंडर कीमत बढ़ गई है। पेट्रोलियम कंपनियों ने 1 फरवरी को रेट बढ़ाने के संकेत दे दिए थे। इसके लिए कहा जा रहा है कि दिल्ली चुनाव की वजह से दाम नहीं बढ़ाए गए थे।
दिल्ली चुनाव के नतीजे आने के बाद ही घरेलु गैस के कीमतों में बढ्ढोत्तरी कर दिया गया है। पहले 788 रुपए में सिलेंडर आती थी लेकिन अब एक सिलेंडर के लिए 936.50 रुपए चुकाने होंगे।
वैसे तो पेट्रोलियम कपनियां गैस के दामों में महीने की पहली तारीख पर बदलाव करती हैं लेकिन इस बार कंपनी ने यह कदम 12 फरवरी को उठाया है। इंडियन आयल के अधिकारी ने मिडिया को बताया कि रात में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। नए रेट तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं।



