Breaking News

Cgnews – टावर से लोहे का एंगल चोरी करने वाला निकला सीएसपीडीसीएल का ही मैनेजर, ऐसे करता था अफरातफरी – cgtop36.com


बिलासपुर में टावर से लोहे का एंगल चोरी करने वाला सीएसपीडीसीएल का ही मैनेजर निकला। उसने अपने साथियों के साथ इस वारदात को अंजाम दिया है। उसने चोरों का पूरा गैंग बना रखा है और उनके साथ मिलकर टावरों से लोहा निकालकर बेचता है। पुलिस ने कबाड़ दुकान से टावर के 14 एंगल व बिजली के तार सहित अन्य सामान जब्त किया। मामले में दो को गिरफ्तार किया गया है।

गौरतलब है कि मिडिया ने बिजली के पावर के टावर से लोहा निकालकर चोरी करने का खुलासा किया था। एसएसपी ने इसे गंभीरता से लिया। उन्होंने एसीसीयू को इस काम में लगाया। इसी कड़ी में सिविल लाइन टीआई दोपहर को मंगला स्थित सोनू व साजिद खान उर्फ बाबा कबाड़ दुकान जांच करने पहुंचे।

दोनों के यहां वैध-अवैध सामान के दस्तावेजों की जांच की। इस दौरान कई ऐसे सामान मिले जिनका उनके पास दस्तावेज नहीं थे। संदेह के आधार पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। पकड़े गए आरोपियों में सीएसपीडीसीएल के मैनेजर मनोहर सिंह सलाम (36) ग्राम उपका कोटा, दीपराज बघेल नरेंद्र बघेल (21) कुदुदंड, कार्तिक बघेल (50) कोनी, इंद्रदेव पोर्ते (28) उपका कोटा शामिल हैं। पांचवा आरोपी साजिद खान उर्फ बाबा फरार है।

मंगलवार को एसीसीयू प्रभारी हरविंदर सिंह व सिविल लाइन टीआई जेपी गुप्ता ने मंगला में साजिद खान उर्फ बाबा की दुकान में कबाड़ की जांच करने पहुंचे। इसी दौरान सीएसपीडीसीएल का मैनेजर मनोहर सिंह कलाम व इंद्रदेव ट्रक में बिजली के तार, एंगल व दूसरे सामान लेकर वहां बेचने पहुंचे। पुलिस ने उनसे पूछताछ शुरू की तो मनोहर सिंह पहले तो सामान को बिजली का नीलामी वाला स्क्रैप बताने लगा। पुलिस की सख्ती में वह टूट गया और जुर्म कबूल कर लिया। बताया वह काफी दिनों से यह काम अपने साथियों के साथ मिलकर कर रहा है।

बिजली टाॅवर का लोहा चोरी करने के मामले में चकरभाठा पुलिस ने भी कार्रवाई की गई। मामले में दो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 500 किलो लोहा बरामद किया गया। टीआई मनोज नायक के अनुसार पकड़े गए आरोपियों में जितेन्द्र चौहान (27) व केशव कौशिक (36) शामिल है। इनके कब्जे से 533 किलो लोहे के एंगल व बाइक जब्त किया गया।

चोरी का माल शहर की कबाड़ दुकानों में खप रहा है। सबकुछ पुलिस की मिलीभगत से हो रहा है। शहर के भीतर हर रोज बाइक चोरी हो रही हैं। साइकिल व लोहे का सामान चोरी हो रहा है। इनका पता नहीं चलता। सरकंडा, मंगला, कुदुदंड, चकरभाठा, सिरगिट्‌टी, सकरी सहित अन्य स्थानों पर कबाड़ दुकान की जांच नहीं हो रही।



Related Articles

Back to top button