Breaking News

दुर्ग में बारात में जमकर चाकूबाजी, मचा बवाल, 7 गंभीर |


दुर्ग में बारातियों पर चाकू से हमला किया गया. बारात में जमकर चाकूबाजी हुई. 7 लोग घायल हुए. दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र का मामला है. पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

मिली जानकारी अनुसार शक्तिनगर इलाके में एक शादी समारोह था. जिसमें बड़ी संख्या में लड़के डीजे की धुन में नाच रहे थे. इसी दौरान मोहल्ले के कुछ लड़कों और बारात में आए लड़कों के बीच किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई।

इसके बाद मोहल्ले के लड़कों ने अपने साथियों को बुला लिया. इसके बाद उन लोगों ने चाकू लेकर बारातियों पर हमला कर दिया. इस दौरान बारातियों और लड़कों के बीच जमकर मारपीट हुई. चाकू चलने से लगभग सात बाराती बुरी तरह घायल हो गए. सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद मोहन नगर, दुर्ग और आसपास के कई थानों की पुलिस आरोपियों को पकड़ने जगह-जगह छापेमारी कर रही है.





Related Articles

Back to top button