inh24खेल जगत

कोरोना संक्रमण के चलते एशिया कप रद्द – BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली

BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने आज घोषणा किया कि एशिया कप 2020 को रद्द कर दिया गया है। यह घोषणा 9 जुलाई को एक निर्धारित एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) की बैठक से पहले हुई है।


एक पत्रकार से इंस्टाग्राम चैट में एसीसी द्वारा लिए गए फैसले पर पूछने पर गांगुली ने कहा, ‘एशिया कप रद्द कर दिया गया है।’ उन्होंने कहा ‘यह कहना मुश्किल है कि भारत की पहली अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला कौन सी होगी। हमने अपनी तैयारी पूरी कर ली है, लेकिन जब तक हम सरकार के नियमों को नहीं जानते हैं, कुछ नहीं कर सकते। हम जल्दबजी नहीं करनी चाहिए क्योंकि खिलाड़ियों का स्वास्थ्य ज्यादा महत्वपूर्ण है।

गौरतलब है कि यह टूर्नामेंट इस साल सितंबर में संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित किया जाना था। पाकिस्तान को टूर्नामेंट की मेजबानी करनी थी लेकिन भारत पाकिस्तान जाने के लिए करने को तैयार नहीं था। BCCI ने कहा था कि अगर टूर्नामेंट का आयोजन निकट स्थान पर होता है तो उसे पाकिस्तान द्वारा एशिया कप की मेजबानी से कोई समस्या नहीं है।

Related Articles

Back to top button