
पुडुचेरी – केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। यहां कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार सोमवार को गिर गई। मुख्यमंत्री नारायणसामी बहुमत साबित नहीं कर पाए। उधर, विश्वासमत के बाद कांग्रेस विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया। नारायणसामी ने विश्वास मत खोने के बाद उप राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया।
read also..पत्नी से जबरदस्ती सेक्स करना पड़ा जानलेवा, पत्नी ने पति की कर दी हत्या
फ्लोर टेस्ट से पहले नारायणसामी ने कहा, विधायकों को पार्टी के प्रति वफादार रहना चाहिए। इस्तीफा देने वाले विधायक लोगों का सामना नहीं कर पाएंगे क्योंकि लोग उन्हें अवसरवादी कहेंगे। उन्होंने कहा, राज्य की जनता भाजपा और AIADMK को जल्द ही सबक सिखाएगी।
read also..50 साल से अधिक उम्र के लोगों को 1 मार्च से लगेगी कोरोना वैक्सीन
नारायण सामी ने पूर्व एलजी किरण बेदी और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि किरण बेदी और केंद्र सरकार ने विपक्ष के साथ मिलकर सरकार गिराने की कोशिश की। उन्होंने कहा, अगर हमारे विधायक हमारे साथ होते, तो सरकार पांच साल चलती।
read also..मुख्यमंत्री बघेल की सुरक्षा में सेंध, हैंगर में रखे हेलीकॉप्टर के सामने जोड़े ने कराया फोटो शूट, वायरल हुवा फोटो तो मचा हड़कंप
शनिवार को कांग्रेस और डीएमके के एक एक विधायक ने इस्तीफा दे दिया। के. लक्ष्मीनारायणन और के. वेंकटेशन से पहले ए. जॉन कुमार, ए. नमस्सिवम, मल्लादी कृष्णा राव और ई थेपयन्थन ने इस्तीफा दिया था। इसके बाद कांग्रेस सरकार को अल्पमत में आ गई थी। अब राज्य की कांग्रेस सरकार के पास सिर्फ 12 विधायकों का समर्थन था। जबकि विपक्ष के पास 14 विधायक हैं।
read also..विवाहित महिला के साथ छेड़छाड़, घर में घुसकर किया कुल्हाड़ी से हमला
उधर, केंद्र सरकार ने बदलते राजनीतिक संकटों के बीच उप राज्यपाल किरण बेदी को हटा दिया था। उनकी जगह नई उपराज्यपाल डॉ. तिमिलिसाई सुंदरराजन बनी हैं। सुंदरराजन ने 22 फरवरी को शाम 5 बजे तक फ्लोर टेस्ट कराने का निर्देश दिया था। पुडुचेरी में सरकार का कार्यकाल 8 जून को पूरा होना है।




