inh24

धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में जवानों ने गर्भवती महिला को 6 KM चारपाई से पहुंचाया अस्पताल, जज्बे को सलाम

धुर नक्सल प्रभावित बीजापुर के जंगल में स्थित पडेडा गांव से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों ने गर्भवती महिला को कंधे पर लादकर 6 किलोमीटर की दूरी तय की और अस्पताल पहुंचाया।

आपको बता दें कि नक्सलियों के बीच घिरे गांव में सीआरपीएफ के जवान महिला को चारपाई पर बैठाकर उसको कंधे पर लादकर अस्पताल ले जाते हुए नजर आ रहे हैं। बताया गया कि मंगलवार सुबह जवान गश्त पर निकले थे तभी उनको सूचना मिली की गांव में एक गर्भवती महिला की तबीयत खराब हो गई है। जिसके बाद आनन फानन में जवानों ने महिला को चारपाई पर बैठाया और कंधे पर लादकर अस्पताल के लिए निकल पड़े।

महिला को जवान तक़रीबन 6 किमी पैदल चलने के बाद जब सीआरपीएफ का बल उस जगह पहुंचा जहाँ एम्बुलेंस आ सकती थी फिर उसके बाद महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। महिला सही समय पर अस्पताल पहुंच गई।

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के इस धुर नक्सल प्रभावित एरिया में नक्सलियों ने कई घटनाओं को अंजाम दिया है। सीआरपीएफ की 85 वीं बटालियन बीजापुर गंगालूर मार्ग पर तैनात रहती है और लगातार नक्सल गतिविधियों पर निगाह रखती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button