जानिए क्या खाना हमारे सेहत के लिए है नुकसानदायक, किस तरह के खाने से हो सकती है समस्याएं

नई दिल्ली: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में अगर हसबैंड और वाइफ दोनों वर्किंग हैं तो ऐसी स्थिति में घर के बजाये बाहर के खाने को प्राथमिकता दी जाने लगी है. इसी तरह कोरोना काल में भी बाहर से फूड आइट्म्स मंगाने का चलन तेजी से बढ़ा है. हालांकि हेल्थ एक्सपर्ट्स तो शुरुआत से ही मानते रहे हैं कि रोज-रोज बाहर का खाना सेहत के लिये सही नहीं होता. स्ट्रीट फूड हो या फिर किसी रेस्टोरेंट या होटल का खाना, इनका लंबे समय तक इस्तेमाल आपको बीमार बना सकता है.
चिंता से मुक्ति नहीं’
दरअसल कुछ लोग समय बचाने के लिये भी बाहर से खाना मंगाना पसंद करते हैं. बाहर से आने वाले भोजन के साथ मिलने वाली यूज एंड थ्रो प्लेट्स और ग्लास की वजह से लोगों को बर्तन धोने का झंझट भी नहीं होता. इसलिये भी लोग किचन के काम-काज की चिंता से मुक्ति के लिये जाने-अनजाने में अपनी सेहत को भी दांव पर लगा दे रहे हैं.
हो सकती हैं गंभीर समस्याएं
दरअसल बाहर की कुछ चीजें ऐसी ही जिन्हें खाने से गंभीर स्वास्थ्य समस्याए पैदा हो सकती हैं. इसलिए ये जानना भी जरूरी है कि ऐसे कौन-कौन से फूड्स हैं, जो हमारे शरीर के लिए नुकसानदायक हैं.
- स्पाइसी फूड
आपने बाजार के रेस्टोरेंट या सड़क पर लगी रेहड़ी के पास लोगों को ये कहते सुना होगा कि भैया हमारा खाना स्पाइसी कर देना. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्यादा मात्रा में स्पाइसी फूड खाने से भूख खत्म होने लगती है. कई मामलों में तो कुछ लोगों को नाक से खून निकलने जैसी समस्या आ जाती है. स्पाइसी खाने का सेवन करने से कुछ लोगों को हार्ट से जुड़ी दिक्कतें हो सकती है. वहीं बवासीर (Piles) से पीड़ित और प्रेगनेंट महिलाओं को तो ज्यादा चटपटे और तीखे खाने का सेवन करने से बचना चाहिए.
2.ऑयली फूड
कुछ लोगों को तला हुआ खाना जैसे- पकौड़े, ब्रेड पकोड़ा, पूड़ी और छोले भटूरे आदि खाना काफी पसंद होता है. लेकिन इस तरह के खाने से, जिसमें काफी ज्यादा मात्रा में तेल हो. उससे हमारे पाचन तंत्र में कई तरह की समस्याएं पैदा होने लगती हैं, जो आगे चलकर गंभीर बीमारियों का रूप ले लेती हैं.
3. ज्यादा मात्रा में खट्टे फल
इसी तरह ये सोचकर कि फलों में तो सेहत का खजाना छिपा होता है. इसी मानसिकता में कई बार लोग बहुत खट्टे और मीठे फलों का जमकर सेवन कर लेते हैं कि फलों में ज्यादा पोषक तत्व होते हैं. उनसे ज्यादा फाइबर होता है, लेकिन इस दौरान लोग ये भूल जाते हैं कि कई फलों में अम्लीय तत्व काफी ज्यादा मात्रा में होता है. इसकी वजह से आपको पेट से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं.



