Breaking News
Cgnews- निगम की कचरा कलेक्शन गाड़ी ने ढाई साल के बच्चे को रौंदा, मौके पर बच्चे की मौत

राजनांदगांव में नवागांव वार्ड में नगर निगम की कचरा कलेक्शन गाड़ी ने ढाई साल के बच्चे को रौंद दिया।हादसे में बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद भी उसकी मां शव लेकर बचाव के लिए दौड़ती रही। लेकिन गाड़ी का पहिया चढ़ने की वजह से बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था।
मिली जानकारी के अनुसार हादसा मंगलवार सुबह करीब 11 बजे के आसपास का है। नवागांव में रहने वाले ढाई साल के यतीश वर्मा को नर्सरी में दाखिले की उम्मीद लेकर उसकी मां वार्ड के ही निजी स्कूल में जा रही थी।
बताया जा रहा है कि यतीश अपनी मां के पीछे चल रहा था। यतीश अचानक सड़क पर दौड़ पड़ा तभी पीछे से आ रही कचरा गाड़ी (ट्रैक्टर) के पिछले पहिए की वह चपेट में आ गया और मौके पर उसकी मौत हो गई।





