Breaking News

जन्मदिन की पार्टी मनाकर लौट रहे दोस्तों की स्कार्पियो दुर्घटनाग्रस्त, एक युवक की मौत चार गंभीर


खैरागढ़ इलाके के प्रधानपाठ बैराज से जन्मदिन की पार्टी मनाकर लौट रहे दोस्तों की स्कार्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चार गंभीर रूप से घायल हैं। कुछ अन्य युवकों को भी मामूली चोटें आई हैं।

हादसा डोंगरगढ़ रोड बढ़ईटोला के दामरी चौक के पास हुआ । मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम भैंसातरा में रहने वाले युवक अपने ही ग्रुप के एक दोस्त की जन्मदिन की पार्टी मनाने प्रधानपाठ बैराज गए थे।

बैराज में पार्टी सेलिब्रेट करने के बाद सभी वापस गांव लौट रहे थे। अभी उनकी कार दामरी चौक के पास पहुंची थी, डोंगरगढ़ की दिशा से आ रहे ट्रक ने उनकी स्कार्पियो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

बताया जा रहा है कि ट्रक की टक्कर से स्कार्पियो उछलकर पीपल के पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पीछे की सीट में बैठे 21 वर्षीय अजय यादव की मौके पर ही मौत हो गई। अजय के सिर में गंभीर चोटें आई थी, जिसके चलते उसका काफी खून बह गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।





Related Articles

Back to top button