राशिफल - अध्यात्म

08 April 2020 – आज क्या करें राशियों के अनुसार की दिन हो सफल, जानिये आज का राशिफल

मेष: आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। थोड़ा आवेश होगा लेकिन बहुत खराब स्थिति नहीं है। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। आर्थिक स्थिति को लेकर परेशान हो सकते हैं। मन चंचल बना रहेगा । कुछ सरकारी तंत्र से भी परेशान हो सकते हैं। सूर्यदेव को जल चढ़ावें।

वृषभ: परिवार में भावुकता से परेशान हो सकते हैं। मन पर काबू रखें। लव जीवन में में विवाद का संकेत है। निराशा का भाव चल रहा है। मां दुर्गा की पूजा करें दिन सफल होगा। दाम्पत्य जीवन सुखमय व्यतीत होगा।

मिथुन:आज आपको स्‍वास्‍थ्‍य थोड़ा परेशान कर रहा है। ध्यान रखें। पारिवारिक संबंधों में ध्यान देना होगा। व्यर्थ विवाद से बचें। व्यापारिक अस्थिरता हो सकती है।

कर्क: सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है, घर में रहकर कामों को कैसे किया जा सकता है इस बात पर ध्‍यान केंद्रित कीजिये। उर्जा, साहस काम करेगा। व्‍यवसायिक चीजें ठीक हो जाएंगी। भगवान शिव की अराधना करें।

सिंह: दिन लाभकारक है। करियर में बॉस की केयर और परिवार की फिक्र आपका दिल जीत लेगी। कुछ नई जिम्मेदारी आपको मिल सकती है, लेकिन इसमें भी आपको खुशी होगी। कोई अच्छी खबर मन खुश कर देगी। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। बच्चों के साथ मनोरंजक पल बीतेगा।

कन्‍या-अच्‍छी स्थिति है। मानसिक और शारीरिक चंचलता पर ध्‍यान दें। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है। कोई रिस्‍क न लें। प्रेम की स्थिति ठीक है। लेकिन थोड़ी विवादास्पद चीजें सामने आ सकती हैं। व्‍यवसायिक चीजें आगे चलकर ठीक हो जाएंगी। शनिदेव को प्रणाम करें।

तुला: उच्चाधिकारी के मीठे बोल आनंदित करेंगे। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग दोनों पूर्ण रूप से प्राप्त होगा। किसी पुराने मित्र से संचार माध्यम से संपर्क होगा। दिल में दबी पुरानी यादों के कुछ धुंधले पन्ने आज अचानक से चमकते नजर आएंगे और मन ही मन मुस्कुराएंगे।

वृश्चिक: स्थिति में सुधार होगा। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। मध्‍यम है। प्रेम मध्‍यम है। व्‍यवसायिक स्थिति मध्‍यम है। बचकर चलें। पीली वस्‍तु पास रखें। कारोबारी यात्रा के सुखद परिणाम प्राप्त होंगे। दोपहर तक अनावश्यक उलझन रहेगी। तत्पश्चात आराम मिलेगा। अल्पकालिक निवेश या ट्रेडिंग से लाभ होगा।

धनु: सरकारी, व्‍यवसायिक तौर पर सकारात्‍मक आश्‍वासन मिल सकता है।स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, व्‍यवसाय ठीकठाक है। प्रेम की स्थिति बहुत अच्‍छी नहीं है। बचकर पार करें। कोई पीली वस्‍तु पास रखें। किसी की सलाह की से तारीफ पा सकते हैं। मन को एकाग्र करके काम पर फोकस कीजिए, परिणाम सुखद होगा।

मकर: मान सम्‍मान पर ध्‍यान रखें। स्थिति बहुत अच्‍छी नहीं है। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान रखें। व्‍यवसायिक चीजें आगे ठीक हो जाएंगी। बहुत परेशान न हों। मां काली का ध्यान करें। शरीर में कष्ट महसूस कर सकते हैं। आलस्य और थकान महसूस करेंगे।

कुंभ: मन परेशान रहेगा। बहुत ज्‍यादा ध्‍यान देकर चलिए थोड़ा खराब समय है। स्‍वास्‍थ्‍य से भी परेशानी हो सकती है। सरों की आलोचनाओं की फिक्र न करें, बस उनकी चालबाजियों से सतर्क रहें। मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द हो सकता है।गणेश जी की वंदना करें।

मीन: व्‍यवसायिक, शासन सत्‍ता की तरफ से कुछ आश्‍वासन मिल सकता है।स्थिति आगे चलकर ठीक हो जाएंगी। दिन उत्तम और मंगलकारी रहेगा। किसी धार्मिक या राजनैतिक मुखिया के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। परिवार के लोगों से सहयोग मिलेगा।

Related Articles

Back to top button