एक प्लेट चाट के लिया छिड़ा युद्ध, आईएएस अफसर ने दिया मजेदार रिएक्शन, वीडियो वायरल..

उत्तर प्रदेश के बागपत से एक वीडियो काफी वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि इस वीडियो में कुछ लोग एक दूसरे को जमकर पीट रहे हैं। बागपत में एक चाट वाले ने दूसरे चाट वाले का ग्राहक अपनी तरफ बुला लिया। फिर क्या था एक पत्ते चाट के लिए युद्ध छिड़ गया। पुलिस ने 8 लोगों को गिफ्तार किया है। बता दें कि वीडियो के बाद अब उनकी एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है, जहां वो थाने में बैठे नजर आ रहे हैं। इस पर आईएएस ऑफिसर अवनीष शरण ने मजेदार रिएक्शन दिया है। साथ ही बीच में बैठे घुंघराले बाल वाले आदमी को लोग ट्रोल कर रहे हैं। किसी ने उनको अल्बर्ट आइंस्टीन बताया तो किसी ने अंडरटेकर बताया।
read also – दर्दनाक सड़क हादसे में 6 की मौत, टुकड़ों में मिली लाश, खड़े टैंकर से टकराई कार
बता दें कि तस्वीर शेयर करते हुए आईएएस ऑफिसर अवनीष शरण ने लिखा, ‘थाने में Pawri हो रही है।’ वहीं कमेंट सेक्शन में बीच में बैठे घुंघराले बाल वाले आदमी को लेकर लोगों ने मजेदार मीम्स और जोक्स शेयर कर दिए। किसी ने उनको WWE रिंग में खड़ा कर दिया, तो किसी ने उनको अंडरटेकर बताया।
इस तस्वीर को 6 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं 300 से ज्यादा रि-ट्वीट्स हो चुके हैं। कमेंट सेक्शन में लोगों ने मजेदार कमेंट्स किए
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर जब एक ग्राहक एक चाटवाले की तरफ बढ़ा तो ग्राहक देख दूसरे चाटवाले की आंखें चमकीं। उसने दूसरे दुकानदार पर तंज कसते हुए ग्राहक को अपनी दुकान पर खींच लिया। फिर क्या था, दोनों दुकानदारों में बहस शुरू हो गई और नौबत हाथापाई तक आ गई. फिर भरे बाजार में दोनों पक्षों से लाठियां चलने लगीं। कभी कोई मार खाता और फिर लाठी छीनकर दूसरे पर बरसाने लगता ,
read also – बड़ी खबर – मुंबई के एक होटल मृत पाए गए कांग्रेस के ये सांसद, बीजेपी को हराया था इस जगह से
बताया जा रहा है कि तमाम तमाशबीन इस मारपीट का लुत्फ उठाने के साथ वीडियो बनाते देखे गए। लेकिन मारपीट पर उतारू युवक एक-दूसरे को छोड़ने को तैयार ही नहीं थी। तभी किसी ने पुलिस को सूचना दी और मारपीट में शामिल आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।




