इंदौर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। ये हादसा तेज रफ्तार कार के सड़क पर खड़े पेट्रोल टेंकर से टकराने के बाद हुआ है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
पुुुलिस ने बताया कि इंदौर के लसूडियां थाना क्षेत्र के तलावली चंदा में तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े पेट्रोल के टेंकर में टकरा गई। जिसके बाद एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि कार सवार और कार चालक नशे में थे जिसके कारण यह हादसा हुआ। हालांकि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना में मृतकों की पहचान सूरज बैरागी, चंद्रभान रघुवंशी, सोनू जाट, सुमित पिता अमरसिंह, गोलू बैरागी और ऋषि बैरागी के रूप में सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, ये सभी मृतक इंदौर के रहने वाले हैं।




