inh24छत्तीसगढ़

दुखद – कपड़ा सूखा रही थी पत्नी अचानक आई करंट की चपेट में, पति आया बचाने दोनों की मौके पर मौत

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के बगीचा से दर्दनाक घटना घटित हुई. यहां करंट लगने से पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक तार में कपड़ा सुखाते समय महिला करंट की चपेट में आ गई जिसके बाद पत्नी को बचाने आया पति भी करंट की चपेट में आ गया. इस हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई, हादसे में बेटा भी घायल हो गया है।

घटना बगीचा विकासखंड के ग्राम जुरूडाँड़ की है। यहां रहने वाले जोधन राम यादव की पत्नी प्रेमी यादव नहाकर घर आने के बाद आंगन में लगे तार में कपड़ा सूखा रही थी इस दौरान तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आ गई। पत्नी को तार में करंट से चिपकते देख पति भी बचाने के लिए पहुंचा, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गया. इस दौरान दोनो की मौत हो गई. हादसे में बेटा मनोज भी घायल हुआ है।

Related Articles

Back to top button