छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौैसम विभाग ने बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने प्रदेश में 24 घंंटे के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं अगले 48 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पिछले दो दिनों से थोड़ी राहत थी पर अभी जारी चेतावनी ने फिर किसानों की चिंता बढ़ा दी है।
मौेसम विभागों के मुताबिक अगले दो दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग जिलों में तापमान में गिरावट आएगी। वहीं, आगामी 24 से 48 घंंटोंं के भीतर कई जिलोंं में मूसलाधार बारिश हो सकती है। जारी येलो अलर्ट में जशपुर और रायगढ़ जिलों में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने तथा मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना हैं।
वहीं छत्तीसगढ़ के जशपुर, सूरजपुर, मुंगेली, बलौदाबाजार और महासमुंद जिलों में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने तथा मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके साथ ही प्रदेश के जांजगीर, कोरबा, रायगढ़ और बिलासपुर जिलों में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने तथा भारी से अति भारी वर्षा होने की प्रबल संभावना हैं।

इस मानसून सत्र के दौरान रायपुर जिले में एक जून से अब तक कुल 953.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। कलेक्टर कार्यालय के भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक रायपुर तहसील में 1173.5 मि.मी. और आरंग में 639.3 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। इसी प्रकार अभनपुर तहसील में 800.9 मि.मी. एवं तिल्दा में 1201.6 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।



