inh24छत्तीसगढ़

बिग ब्रेकिंग – गरियाबंद जिले में कोरोना विस्फोट, आज मिले 15 नए मरीज

गरियाबंद – जिले में आज 15 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।इसमें राजिम क्षेत्र के 3, गरियाबंद क्षेत्र के 6 और मैनपुर क्षेत्र के 6 मरीज शामिल है।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में आज कुल 15 संक्रमित मरीज सामने आए है। जिसमे राजिम क्षेत्र के 3, गरियाबंद क्षेत्र के 6 और मैनपुर क्षेत्र के 6 मरीज शामिल है।

राजिम बीएमओ वीरेन्द्र हिरोदिया ने जानकारी देते हुए बताया कि राजिम शहर के 2 मरीज शामिल है, जिसमें एक मरीज वार्ड 4 का है और दूसरा थाना स्टॉफ है वही एक मरीज सिंघोरी गांव का है।

इसी प्रकार गरियाबंद क्षेत्र से जो 6 मरीज सामने आए है उनमें दो मरीज बारुला गांव के है एक कोचवाय गांव का है और 3 मरीज गरियाबंद शहर के है। इनमे के पार्षद भी शामिल है।

वही मैनपुर की बात की जाय तो यहां भी कुल मरीजो की पुष्टि हुई है। 5 मरीज धवलपुर चौकी के बताए जा रहे है।

फिलहाल सभी को जिला कोविड 19 अस्पताल शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है।

Related Articles

Back to top button