
महासमुंद – कार के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के चलते एक युवक की मौत हो गई। वहीं तीन युवकों को चोटें आई हैं। चारों युवक एक कार में सिरपुर घूमने गए थे। जहां से वापस आते समय यह हादसा हुआ। मृतक युवक के पिता की रिपोर्ट पर तुमगांव पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
Read Also – राजधानी में अनुकम्पा नियुक्ति को लेकर प्रदर्शन करती विधवा महिलाओं ने किया अग्निस्नान का प्रयास, मचा हड़कंप
मिली जानकारी के मुताबिक तुमगांव थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए सांई नगर जोरा रायपुर निवासी सुरेश धीवर पिता रामदाऊ धीवर ने पुलिस को बताया कि 9 सितंबर को को मेरा पुत्र भावेश धीवर अपने दोस्त मयंक धरमगुडी, वैभव नायर, ऐश्वर्य धरमगुडी के साथ कार CG04 NJ 7363 में सिरपुर घूमने गया था। शाम करीब 6-7 बजे फोन से सूचना मिली कि मेरे पुत्र भावेश का एक्सीडेंट हो गया है और वह शासकीय अस्पताल तुमगांव में भर्ती है। इसके बाद वे राकेश साहू के साथ तुमगांव अस्पताल पहुंचे जहां पता चला कि मेरे बेटे भावेश की मृत्यु हो गई है।
Read Also – छत्तीसगढ़: एक ही परिवार के 3 लोगों की खून से लथपथ मिली लाश, मृतकों में महिला भी शामिल
प्रार्थी ने बताया कि दुर्घटना में मयंक, वैभव एवं ऎश्वर्य को भी चोटें आई है। वैभव से पूछने पर बताया कि चारों आज 9 सितंबर को 12 बजे कार से सिरपुर घूमने आए थे। शाम करीबन 6 बजे सिरपुर से वापस आ रहे थे। कार को वैभव चला रहा था कि कार की रफ्तार तेज होने से वह अनियंत्रित होकर सिरपुर रोड ग्राम छपोराडीह के पास पेड़ से टकरा गई। इस घटना में चारों को चोटें आई तथा चोट से भावेश धीवर की मौत हो गई है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी कार चालक वैभव नायर के खिलाफ भादवि की धारा 279, 304 ए, 337 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।




