जरा हटके

वीडियो – खौलते कड़ाही में समाधि लगाकर बैठा बालक, देखकर हो जाएंगे आपके रोंगटे खड़े

सोशल मीडिया पर एक बच्चे का ऐसा कारनामा वायरल हो रहा है जिसे देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे। बस दिमाग में एक ही सवाल घूमेगा कि जो मैं देख रहा हूं क्या वो मुमकिन है? क्योंकि भैया खौलते हुए तेल से समोसे निकालना अलग बात है। लेकिन उबलते हुए पानी में समाधि लागकर बैठना अकल्पनीय है। घटना कहां की है, कब की है। फिलहाल, इसकी जानकारी नहीं है। लेकिन ये वीडियो जरूर इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींच रहा है।

वीडियो को ट्विटर यूजर @iSandeepBisht ने शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- ये 2021 का भारत है। हालांकि, उन्होंने इसकी कोई जानकारी नहीं दी कि वीडियो कब और कहां फिल्माया गया है। इस वीडियो को न्यूज लिखे जाने तक 64 हजार से अधिक व्यूज और छह सौ से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

इस क्लिप में देखा जा सकता है कि एक बालक कड़ाही में समाधि लगाकर बैठा है और हाथ जोड़े हुए है। कड़ाही का पानी खौलता हुआ नजर आ रहा है। जबकि बाकी का हिस्सा फूलों से ढका है। आस-पास लोगों की भीड़ है जो बालक को हैरानी से देख रही हैं। क्योंकि कड़ाही चूल्हे पर रखी है जिसकी लड़कियां धूं धू कर जल रही हैं। ऊपर एक सफेद रंग का पोस्टर भी है जिस पर ‘भक्त प्रहलाद’ लिखा है।

Related Articles

Back to top button