कोंडागांव जिला कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने नया आदेश जारी करते हुए सभी तरह के दुकानों को अनलॉक किया है। यहां केवल रविवार को पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। वहीं अन्य दिनों में सभी दुकानें तय समय में खुलेंगी। अनलॉक की प्रक्रिया में होटल रेस्टोरेंट को रात 10 बजे तक खोलने की अनुमति कलेक्टर ने दी है। इसके साथ ही जिला के सभी साप्ताहिक बाजारों को छूट दी गई है। वहीं सार्वजनिक आवागमन और अन्य गतिविधियां प्रतिबंध रहेगी।
आपको बता दें कि कल प्रदेश में 1,460 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 3,188 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। जशपुर में आज सबसे ज्यादा 117 मरीज मिले हैं, वहीं रायगढ़ में 104 नये मरीज मिले है। वहीं प्रदेश के 26 जिलों में आंकड़ा मरीजों का 100 से कम आया है। जशपुर में सबसे ज्यादा 4 लोगों की मौत हुई है, जबकि रायपुर और जांजगीर में 3 मरीजों की मौत हुई है, रायगढ़ और कांकेर में 2-2 मौत हुई है।



