बिजनेस

जानें रायपुर में कितने रुपये में मिल रहा पेट्रोल, रसोई गैस हुई 1021 की – cgtop36.com


पेट्रोल-डीजल की कीमतों में स्थिरता बनी हुई है, जिससे लोगों को राहत है। बुधवार को राजधानी में पेट्रोल 111.47 रुपये प्रति लीटर और डीजल 102.86 रुपये प्रति लीटर बिका।

गौरतलब है कि पिछले महीने के 22 मार्च से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार तेजी है। जानकारों का कहना है कि कीमतों की तेजी पर ब्रेक लगना राहत भरी खबर है। हालांकि, संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में कीमतों में बढ़ोतरी के ही संकेत बने हुए है। 22 मार्च से लेकर पांच अप्रैल तक पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 10 रुपये से अधिक की बढ़ोतरी हो गई है। बीते डेढ़ वर्षों में रायपुर में पेट्रोल 35 रुपये से अधिक महंगा हुआ है और डीजल की कीमतों में 26 रुपये से अधिक की बढ़ोतरी हो चुकी है।

रायपुर में रसोई गैस के दाम 1021 रुपये है। दूसरी ओर व्यावसायिक गैस सिलिंडर की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है और इसके दाम 2400 रुपये है। पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर जाकर आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।

सरकारी तेल कंपनियों (Oil Companies) ने पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की बुधवार की कीमत जारी कर दी है. बुधवार को भी ईंधन की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई हैं. गौरतलब है कि आज सातवां दिन है जब तेल के दाम में कोई इजाफा नहीं किया गया है. दरअसल 22 मार्च से पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी शुरू हुई थी. इस दौरान 24 मार्च और 1 अप्रैल को दाम में कोई बदलाव नहीं किया लेकिन उसके बाद से तेल की कीमत लगातार बढ़ाई जा रही थी. चलिए यहां जानते हैं दिल्ली-यूपी सहित अन्य राज्यों में आज पेट्रोल-डीजल कितना महंगा हुआ है

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) में पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की कीमत में बुधवार को भी कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है. यानी कीमत स्थिर है. जिसके बाद बुधवार को दिल्ली में पेट्रोल के दाम 105.41 रुपये प्रति लीटर ही हैं. वहीं डीजल के दाम भी 96.67 रुपये प्रति लीटर हैं.

उत्तर प्रदेश के आगरा में बुधवार को पेट्रोल की कीमत 105.16 रुपये प्रति लीटर और डीजल के रेट 96.71 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. वहीं राजधानी लखनऊ में पेट्रोल की कीमत 105.30 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 96.88 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. गोरखपुर में पेट्रोल 105.57 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 97.14 रुपये प्रति लीटर है. वहीं गाजियाबाद में बुधवार को पेट्रोल की कीमत 105.26 रुपये प्रति लीटर और डीजल के रेट 96.82 रुपये प्रति लीटर हैं. नोएडा में आज पेट्रोल की कीमत 105.27 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 96.83 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं.

पंजाब के चंडीगढ़ की बात करें तो यहां 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 104.74 रुपये और डीजल की कीमत 90.83 रुपये प्रति लीटर है. वहीं अमृतसर में पेट्रोल की कीमत 105.28 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 93.93 रुपये प्रति लीटर हो गया है. जालंधर में बुधवार को पेट्रोल की कीमत 104.56 रुपये प्रति लीटर और डीजल के रेट 93.25 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. लुधियाना में पेट्रोल के दाम 105.01 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 93.67 रुपये प्रति लीटर हो गई है.

बिहार की राजधानी पटना में बुधवार को पेट्रोल की कीमत 116.79 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 101.59 रुपये प्रति लीटर हो गई है. वहीं भागलपुर में आज पेट्रोल के दाम 117.01 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 101.77 रुपये प्रति लीटर हो गई है. दरभंगा की बात करें तो यहां पेट्रोल की कीमत 116.90 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 101.67 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. मधुबनी में आज पेट्रोल की कीमत 117.65 रुपये प्रति लीटर और डीजल 102.37 रुपये प्रति लीटर पर बेचा जा रहा है.

राजस्थान में भी पेट्रोल-डीजल की कीमत में बुधवार को मामूली बदलाव हुआ है. जयपुर में पेट्रोल की कीमत 117.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 100.64 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. वहीं अजमेर में आज पेट्रोल की कीमत 117.98 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 100.88 रुपये प्रति लीटर है. बीकानेर में आज पेट्रोल के दाम 120.11 रुपये प्रति लीटर और डीजल के रेट 102.80 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. गंगानगर की बात करें तो यहां आज पेट्रोल के दाम 123.21 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 105.60 रुपये प्रति लीटर हो गई है. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल की कीमत बुधवार को 117.88 रुपये प्रति लीटर हो गई है और डीजल के दाम 100.92 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. इंदौर में आज पेट्रोल के रेट 118.21 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 101.25 रुपये प्रति लीटर हो गई है. ग्वालियर में आज पेट्रोल के रेट 118.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 101.61 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं.

झारखंड में बुधवार को पेट्रोल-डीजल की नई दरें लागू होने के बाद धनबाद में पेट्रोल की कीमत 108.70 रुपये प्रति लीटर और डीजल के रेट 101.99 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. वहीं रांची में आज पेट्रोल 108.71 रुपये प्रति लीटर और डीजल 102.02 रुपये प्रति लीटर पर बेचा जा रहा है. कोडरमा में आज पेट्रोल की कीमत 109.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल के रेट 103.03 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं.



Related Articles

Back to top button