inh24बिजनेस

Gold Price 18 March : सोने के दाम में भारी गिरावट

Gold Price 18 March : सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट हो रही है। आज बुधवार को भी सोने की वायदा कीमतों में भारी कमी आई। एमसीएक्‍स एक्‍सचेंज पर आज दोपहर 12 बजकर 19 मिनट पर आगामी 3 अप्रैल 2020 के लिए सोने के वायदा दाम 1.55 प्रतिशत अथवा 622 रुपए की कमी के साथ 39 हजार 622 रुपए प्रति दस ग्राम पर ट्रेंडिंग में थे। आगामी 5 जून 2020 के लिए सोने के वायदा दाम एमसीएक्‍स पर अभी 1.45 प्रतिशत या फिर 585 रुपए की कटौती के साथ 39 हजार 865 रुपए प्रति दस ग्राम पर ट्रेंडिंग में थे।

5 सत्रों में 6,500 रुपये तक गिरा सोने का वायदा भाव

गत छह मार्च 2020 को एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने का वायदा भाव 44,961 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया था। इक्विटी बाजारों में जबरदस्त गिरावट आई और इसकी वजह से ही प्रॉफिट बुकिंग के चलते गत 16 मार्च 2020 को सोने के दाम 38,400 रुपये प्रति दस ग्राम तक आ चुके थे। इस प्रकार ट्रेंडिंग के दौरान सोने के भाव केवल 5 सत्रों में ही 6 हजार 500 रुपए तक गिर चुके थे।

चांदी के दामों में भी भारी गिरावट

जहां तक चांदी की बात है, इसके भी वायदा भावों में बड़ी गिरावट चल रही है। एमसीएक्‍स पर आज सुबह आगामी 5 मई, 2020 के लिए चांदी के वायदा भाव 1.42 प्रतिशत अथवा 503 रुपए की गिरावट के साथ 34 हजार 950 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेंडिंग में थीं। इसके साथ ही आगामी 3 जुलाई के लिए चांदी के वायदा दाम 1.73 प्रतिशत अथवा 622 रुपए की गिरावट के साथ 35 हजार 320 रुपए प्रति किलो पर ट्रेंडिंग में थे।

इंटरनेशनल मार्केट में ये हैं हाल

अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में आज दोपहर सोने का हाजिर दाम 8.85 प्रतिशत अथवा 12.92 डॉलर की गिरावट के साथ 1515.38 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंडिंग में था। इंटरनेशनल मार्केट में चांदी का हाजिर दाम इस समय 1.02 प्रतिशत अथवा 0.13 डॉलर की गिरावट के साथ 12.49 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंडिंग में थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button